Weekly numerology (27 July- 2 August): जन्मतिथि से जानें आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Jul, 2020 07:25 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि सूर्य देव करते हैं। सप्ताह के शुरुआत में मूलांक 1 वाले जातकों को लम्बी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। व्यवसाय में लाभ व

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि सूर्य देव करते हैं। सप्ताह के शुरुआत में मूलांक 1 वाले जातकों को लम्बी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। व्यवसाय में लाभ व धन वृद्धि के योग बनते हैं। साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह भाई व पिता का साथ शुभ फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। मन लगाकर अध्ययन करें, अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत का समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। माता की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। वाणी में मधुरता लाएं।
उपाय- चमड़े व लोहे की वस्तुएं न खरीदें। किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि चन्द्र देव करते हैं। यह सप्ताह मूलांक 2 वालों के लिए मूल रूप से सकारात्मक रहेगा। हालांकि आपको सप्ताह के शुरुआत में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मन को एकाग्र रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत से बचें। सप्ताह के मध्य का समय शुभ है। मानसिक तनाव में राहत महसूस करेंगे। इच्छाशक्ति प्रबल होगी। पिता पुत्र का एक साथ कार्य करना शुभफलप्रदायी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। मन लगाकर अध्ययन करें। अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत का समय सावधानी से बिताएं। मेहनत से कार्य सफल होंगे।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें। सूर्य को जल दें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। शिक्षा से जुड़े जातकों को इस समय शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अध्ययन के लिए समय उत्तम है। समय का सदुपयोग करें। सप्ताह के मध्य में कारोबार व नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। मामा के साथ से लाभ सम्भव है। स्वयं के व्यापार की तरफ रुझान बढ़ेगा। यात्राओं के योग बनते हैं, वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में पिता के साथ किसी प्रकार का मतभेद होने की संभावना है।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।
शराब व मांस का सेवन न करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि राहू देव करते हैं। यह सप्ताह मूलांक 4 वालों के लिए औसत रहेगा। सप्ताह के शुरुआत का समय सावधानी से बिताएं। किसी भी प्रकार के लालच में आकर कोई गलत निर्णय न लें। भाइयों के साथ मतभेद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। फिजूलखर्च पर अंकुश लगाएं, आर्थिक स्थिति कुछ मंदी रह सकती है। अकस्मात मिली सफलताओं के आधार पर भविष्य का कोई बड़ा निर्णय न लें। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें।
उपाय- सरस्वती मां की आराधना करें।
बिजली के उपकरण उपहार स्वरूप न लें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बुध देव करते हैं। यह सप्ताह मूलांक 5 वाले जातकों के लिए शुभ है। इस सप्ताह आपका दिमाग कारोबार, व्यवसाय, धन उपार्जन इत्यादि की ओर ज्यादा रहेगा। किसी स्त्री साथी से सहायता मिलने की संभावना है। आप तीक्ष्ण बुद्धि के धनी हैं। इस सप्ताह बुद्धि व विवेक से ही कार्य करने की आवश्यकता है। लोगों से मेलजोल व मित्रता में घनिष्ठता आएगी। सप्ताह के अंत का समय सतर्कता से बिताएं।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं। गुरुजनों का आदर करें व आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलप्रदायी रहेगा। आपका ध्यान सुख, वैभव व विलासता की ओर लगा रहेगा। खरीदारी अधिक हो सकती है। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। मां और पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। समझदारी व सूझ-बूझ से परिस्थितियों को संभालना आवश्यक होगा। सप्ताह के अंत में सावधानी रखें व स्वयं को किसी प्रकार के शक व वहम का शिकार न होने दें।
उपाय- किसी कन्या के विवाह में यथासम्भव योगदान दें। गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि केतु देव करते हैं। यह सप्ताह मूलांक 7 वाले जातकों के लिए अच्छा है। हालांकि सप्ताह के शुरुआत का समय सावधानी व समझ के साथ व्यतीत करें। उदास व नीरस रहने से बेहतर है कि चिंताओं को त्याग कर परेशानियों का हल निकाला जाए। किसी भी प्रकार की बुरी संगत से बचें। सप्ताह के मध्य में पिता व पुत्र का साथ अति शुभफलप्रदायी साबित होगा। सरकार से लाभ प्राप्ति के योग भी बनते हैं। आप स्वयं का कारोबार करने के बारे में सोच सकते हैं, परन्तु किसी बड़े निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। लंबी दूरी की यात्राएं भी सम्भव हैं, वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
उपाय- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
परनिंदा से बचें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों को यह सप्ताह सतर्कता के साथ व्यतीत करना चाहिए। सप्ताह के शुरुआत में धन उपार्जन को लेकर कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। भाई-बहनों से विरोध की स्थिति उत्पन्न न होने दें। काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। मन कुछ अशांत रहेगा। व्यायाम व योग को अपनाएं। सप्ताह के अंत में दुर्घटना की संभावना बनती है, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ व्यवहार को मधुर रखें।
उपाय- काली उड़द की दाल का दान करें। नीले रंग का परहेज करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि मंगल देव करते हैं। यह सप्ताह मूलांक 9 वाले जातकों में एक नए जोश को भर देगा। सप्ताह के शुरुआत का समय औसत रहेगा। कोई बड़ा व्यवसायिक निर्णय व निवेश न करें। बड़े लाभ को पाने के लिए किसी प्रकार के शॉर्टकट का इस्तेमाल न करें। सप्ताह के मध्य का समय शुभ है। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। साहसिक कार्यों से लाभ मिलेगा। मांस व शराब का सेवन न करें। पिता की सलाह व आशीर्वाद प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी। मन व मस्तिष्क को भटकने से रोकें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आपस में बात करके परिस्थितियों को संभाला जा सकता है।
उपाय- हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर तिलक करें।
काले रंग का परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!