Weekly numerology (5-11october ): कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Oct, 2020 10:05 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह शुभफल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप कार्यक्षेत्र में अपनी बात को

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह शुभफल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप कार्यक्षेत्र में अपनी बात को मजबूती से रख पाएंगे। लोग आपकी बात को सुनेंगे। त्वचा सम्बन्धी कोई विकार उत्पन्न हो सकता है। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सप्ताह के मध्य में किसी कर्मचारी से कोई विवाद होने की संभावना बनती है। अपने शब्दों पर अंकुश लगाना हितकर होगा। कोई मित्र मददगार साबित होगा। सप्ताह के अंत के समय में मन पहले से बेहतर महसूस करेगा।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें।
किसी मित्र को मिठाई उपहार स्वरूप दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के लिए इस सप्ताह के फल औसत रहेंगे। माता पक्ष की ओर से किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से फल मंदे रहेंगे। आप भावनात्मक स्तर पर थोड़ा हताश महसूस करेंगे। इस सप्ताह आपका रुझान नृत्य आदि कलाओं की ओर हो सकता है। इस सप्ताह फिजूलखर्ची कम करें। सप्ताह के मध्य में अनिंद्रा से परेशान हो सकते हैं। हालांकि सप्ताह के अंत का समय पहले से बेहतर रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बॉस से तारीफ बटोर सकते हैं।
उपाय:- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का इस सप्ताह पढ़ाई में मन कम लगेगा। आप किसी रचनात्मक कला को सीखने की ओर आकर्षित हो सकते हो। आपका रुझान गुप्तविद्याओं ज्योतिष आदि की ओर हो सकता है। आपको मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत का समय उत्तम है। कारोबार अथवा अन्य किसी प्रकार की प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विचारों में सकारात्मकता आएगी।
उपाय:- घर के बड़ों व गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। यह सप्ताह मूलांक 4 वालों के लिए औसत फलप्रदायी रहेगा। इस सप्ताह आपके दिमाग में अलग-अलग विचार आएंगे। बाहरी चकाचौंध व विचारों में अस्थिरता के चलते आप कोई निर्णय लेने में नाकामयाब रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आप परिस्थितियों को कुछ संभाल व समझ पाएंगे। भाई की सलाह आपको फैसला लेने में मददगार रहेगी। किसी काम की शुरुआत के लिए पैसा उधार लेने के बारे में सोच सकते हैं। जो भी कदम उठाएं, पूर्ण निरीक्षण के बाद ही उठाएं, परिणाम आपके हक में हो अनिवार्य नहीं है।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
चांदी का चकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। आप अपनी बात आसानी से मनवा लेंगे। व्यवसाय में नई परियोजनाओं के योग बनते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मां-बेटी के सम्बंध अच्छे होंगे। इस सप्ताह आप घर के लिए कोई महंगा सामान खरीद सकते हैं। किसी पुरुष मित्र से विशेष सहायता प्राप्त हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
उपाय:- कन्या को भोजन करवाएं।
तुलसी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को सप्ताह की शुरुआत में मन मस्तिष्क के मध्य एक द्वंद का सामना करना पड़ सकता है। आप घर-परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। कोई प्रेम सम्बन्ध जीवन में दस्तक दे सकता है। कोई त्वचा रोग होने की संभावना बनती है। समय पर चिकित्सक से सलाह लें। सम्भव है इस सप्ताह के अंत में आप जीवनसाथी से किसी बात को गुप्त रखें। आपके क्रोध के नकारात्मक परिणाम आपके रिश्ते को झेलने पड़ सकते हैं। मन में अस्थिरता के चलते कोई भी निर्णय धैर्यपूर्वक लें।
उपाय:- जीवनसाथी को वस्त्र उपहार स्वरूप दें।
मां लक्ष्मी की आराधना कर गुलाब का फूल अर्पित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह औसतन सकारात्मक फलप्रदायी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। व्यापार में भी तरक्की के योग बनते हैं। सरकारी कामों से लाभ प्राप्त होगा। कोई सरकारी काम यदि रुका हुआ है तो पूरा होने की प्रबल संभावना बनती है। हालांकि सप्ताह के मध्य के बाद परेशानियां कुछ बढ़ सकती हैं। कार्यों के पूरे होने की गति धीमी हो सकती है। आपका क्रोध स्वयं के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। जब कि कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सहायता मिलने के योग बनते हैं। माता की सेहत का ख़्याल रखें।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं।
मंदिर में केले दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत का समय घर परिवार के साथ बिताएंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से कुछ असंतुष्ट हो सकता है। आप किसी कंस्ट्रक्शन साईट पर भी जा सकते हैं। सावधानी बरतें, कोई चोट या घाव लग सकता है। सप्ताह के मध्य में आपके स्वभाव में रूखापन बढ़ सकता है। छोटे भाई-बहनों से विवाद में न फंसे। जीवनसाथी के साथ भी मतभेद के योग बनते हैं। बेहतर होगा कि संयम के साथ समय व्यतीत करें। सप्ताह के अंत में जल्दबाज़ी में कोई निर्णय लेने से बचें।
उपाय:- शनि मंदिर जाकर अपनी भूलों की क्षमायाचना करें।
लोहे व चमड़े की वस्तु न खरीदें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत मंदी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। आप अध्ययन करते हुए एकाग्रता की कमी महसूस करेंगे। इस सप्ताह फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना के योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी के साथ विवाद हो सकता है। आपके क्रोध में वृद्धि होगी। पिता की सलाह से काम करें, सफलता की उम्मीद बढ़ेगी। योग आपको मानसिक स्तर पर आरामदायक रहेगा।
उपाय:- सुंदरकांड का पाठ करें।
सूर्य को जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!