शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलप्रदायी रहेगा। युवा जातकों को अपने प्रेम संबंध के चलते घर में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रकार के त्वचा रोग होने की संभावना बनती है, समय पर चिकित्सक से सलाह लें। सरकारी लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में यात्रा के योग बनते हैं। पिता से किसी बात पर वैचारिक मतभेद सम्भव है। इस सप्ताह आप किसी साहसिक कार्य में भाग ले सकते हैं। क्रोध पर संयम रखें।
उपाय:- बन्दर को गुड़ खिलाएं।
नीले व काले रंग का परहेज़ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। व्यापार में लेन-देन में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। बहन को लेकर मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। घर-परिवार में चल रही परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। माता की सेहत का ख्याल रखें। आप किसी कार्य को करने की जल्दबाजी में काम बिगाड़ लेंगे। बेहतर है धैर्य से काम लें। प्रॉपर्टी इत्यादि के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपके मन की अशांति, आपके कार्य करने की क्षमता को आहत कर सकती है।
उपाय:- चांदी के पात्र में जल पिएं।
सूर्य को जल दें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के सप्ताह की शुरुआत में कम प्रयास से भी कार्य सफल होंगे। घर के बड़ों की सलाह मददगार साबित होगी। घर में किसी को सांस सम्बन्धी कोई विकार हो सकता है। आप किसी लेखन के कार्य में भाग ले सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए उत्तम है। समय का सदुपयोग करें, मन लगाकर अध्ययन करें। आपके कार्य स्वयं की मेहनत से सफल होंगे। सप्ताह के अंत में प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। आपके मनोबल में वृद्धि होगी।
उपाय:- पीपल वृक्ष को जल दें।
परनिंदा से बचें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सम्भव है आप किसी नए कार्य में निवेश के बारे में योजना बनाएं, जिसके चलते पैसे के उधार की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि समय औसत दर से साथ देगा, कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। सप्ताह के मध्य में आप दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में भी फिजूलखर्ची कर सकते हैं। अपने व्यवहार पर संयम रखें, आपकी अनैतिकता आपकी मानहानि का कारण बन सकती है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। सरकारी कामों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र की मदद से काम बनेंगे।
उपाय:- कच्चा कोयला जल प्रवाह करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत का समय सावधानी से बिताएं। कारोबार व व्यवसाय में किसी लालच के चलते गलत काम करने से बचें। अकारण ही पुलिस विभाग के सम्पर्क में आना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कोई प्रेम सम्बंध जीवन में दस्तक दे सकता है। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं। जिसके कारण साप्ताहिक बजट गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के अंत में आप फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने का प्रयत्न करेंगे। घर में मेहमान खाने पर आ सकते हैं।
उपाय:- भगवान गणेश की आराधना करें।
घर में खराब घड़ी न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 6 वाले जातक कुछ कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्य की अधिकता के कारण दिन थकान भरा हो सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय मौज-मस्ती से भरा रहेगा। व्यापारियों को कारोबार में नई परियोजनाओं के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाहन खरीदने के योग भी बनते हैं। कोई त्वचा विकार की संभावना बनती है। किसी विवाह आयोजन के उपलक्ष्य में यात्रा सम्भव है, वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अधिक व्यय के कारण घर में बहस का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें।
उपाय:- गाय का घी मंदिर में दान दें।
काले व नीले रंग का परहेज करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए शुभ है। आपको मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। पिता के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद सम्भव है। किसी प्रकार का गलत आचरण करने से बचें। सप्ताह के मध्य में छात्रों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। आप अन्य किसी कला को सीखने की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सरकारी काम बनेंगे। आय के अन्य स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं। सन्तान को लेकर मन व्याकुल हो सकता है।
उपाय:- मंदिर में काला-सफ़ेद कम्बल दान करें।
मां सरस्वती की आराधना करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सप्ताह के शुरुआत का समय मूलांक 8 वाले जातकों के लिए अच्छा है। आपकी मेहनत के आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। किसी प्रॉपर्टी के सिलसिले में कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। नकदी धन की कमी के चलते खर्चों पर अंकुश लगाएं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। सप्ताह के अंत में कार्य धीमी गति से सम्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी से कहा-सुनी हो सकती है। स्वभाव में गम्भीरता बढ़ सकती है। किसी मंगल कार्य के अंत में कोई विघ्न उत्पन्न होने की संभावना बनती है।
उपाय:- शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआत का समय शुभ है। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। इस सप्ताह आप कोई विदेशी ज्ञान सीखने की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आप इस सप्ताह अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे। लोग आपकी बात सुनना व मानना पसन्द करेंगे। सप्ताह के मध्य में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान पक्ष की ओर से मन चिंतित हो सकता है। कार्यलय में क्रोधवश अधिकारियों से बहस हो सकती है। मित्र मददगार साबित होंगे। गुस्से पर काबू रखें।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
हनुमान जी की प्रतिमा से सिंदूर लेकर तिलक लगाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in