Weekly numerology (19-25october): आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Oct, 2020 06:01 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। हालांकि


मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। हालांकि आपको चाहिए कि अपने राज किसी को न बताएं। माता-पिता के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आप कारोबार के विस्तार के बारे में विचार कर सकते हैं। आपको नई परियोजना पर काम करने के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सफलता को अहं का रूप न लेने दें। आपकी रुचि लेखन कार्य में हो सकती है। सरकारी काम बनेंगे। सरकारी नौकरी हेतू आवेदन दिया जा सकता है।
उपाय:- काले व नीले रंग का परहेज करें।
सूर्य को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। बहन के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। कारोबार में लिखा-पढ़ी करते समय सतर्कता बरतें। जीवनसाथी के कारण घर पर माहौल बिगड़ सकता है। मां के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह के अंत में मन थोड़ा विचलित रहेगा। नकदी धन की कमी महसूस हो सकती है।
उपाय:- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ फलप्रदायी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा। आप किसी विदेशी ज्ञान को सीखने की योजना बना सकते हैं। घर के बड़ों से किसी प्रकार का विवाद सम्भव है, अपने व्यवहार पर अंकुश रखें। व्यापारी कारोबार विस्तार पर विचार कर सकते हैं। आपका मन लेखन व कविता में भी लग सकता है। आप शोध के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है।
उपाय:- केसर का तिलक करें।
विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। पिता के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। किसी झूठी खबर या अफ़वाह के कारण कोई गलत निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के मध्य में घर में किसी को गले या सांस सम्बन्धी कोई विकार उत्पन्न हो सकता है। आप दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में किसी प्रकार के वहम को स्थान न दें। सप्ताह के अंत का समय सावधानी से बिताएं, कोई लांछन लग सकता है।
उपाय:- सरस्वती मां की आराधना करें।
जौ को जलप्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। इस सप्ताह स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपके आत्मबल से ही कार्य सफल होंगे। आपकी भावुकता में वृद्धि हो सकती है। घर के बड़ों के साथ मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। तकनीकी विभाग से जुड़े लोगों को कार्य में सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में कोई प्रेम सम्बंध जीवन में दस्तक दे सकता है। मां-बेटी के रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।
उपाय:- भगवान गणेश की स्तुति करें।
किसी कन्या को भोजन करवाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत औसत रहेगी। कार्य की अधिकता की वजह से आप रिश्तों को समय कम दें पाएंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने व्यवहार में सौम्यता बरतें। वाहन चलाते हुए सावधानी रखें, दुर्घटना के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में भाग्य आपका साथ देगा। परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। आप खुशनुमा महसूस करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तें बेहतर होंगे। आप किसी बात को छुपाने की जगह उसे साझा करते हैं तो अच्छा होगा।
उपाय:- वस्त्रों का दान न करें।
जीवनसाथी को उपहार में इत्र दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत बेहतर होगी। धर्म-कर्म के कामों में रूचि दिखाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को तरक्की मिलने की सम्भावना है। विचारों में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। परन्तु सप्ताह के अंत में पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है। अपनी वाणी में संयम रख कर आप परिवार की शांति को बनाये रख सकते हैं।
उपाय:- काले-सफ़ेद तिल को जल में प्रवाहित करें।
कुत्तों की सेवा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। इस सप्ताह काफी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। कुछ काम बनते-बनते रुक सकते हैं, जिस से मन उदास होगा। व्यापार में साझेदार के साथ छोटी सी बात पर विवाद होने की सम्भावना है। धन से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान रखें, किसी को भी उधार न दें। वापस मिलने की सम्भावना कम है।
उपाय:- शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलायें।
काले-नीले वस्त्रों का परहेज करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अपनी योजनाओं पर बेहतर तरीके से काम करने में सक्षम रहेंगे। भाइयों के सहयोग से व्यापार में लाभ देखने को मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यक्तियों को लाभ मिलने की सम्भावना है। पुराने दोस्तों के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। अनचाहे खर्चों से बचने का प्रयास करें।
उपाय:- मीठा खा कर घर से काम पर जाएं।
लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!