Weekly numerology ( 2-8 november): जानें, कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Nov, 2020 05:38 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपके मनोबल

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपके मनोबल का स्तर ऊंचा रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य के समय के फल थोड़े मन्दे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों में खटास आ सकती है। परिवार का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। सप्ताह के अंत का समय सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल है। सन्तान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से बात करें तो त्वचा सम्बंधी कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है, समय पर चिकित्सक से जांच करवाएं।
उपाय:- कोई विद्युत उपकरण न खरीदें।
सूर्य को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के लिए सप्ताह के शुरू का समय अच्छा रहेगा। माता से विशेष सहायता प्राप्त होगी। नकदी धन में वृद्धि हो सकती है परन्तु आप किसी बात से भावनात्मक स्तर पर आहत हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों की एकाग्रता बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में बहन से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। खरीदारी की अधिकता के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य कुछ मन्दा रहेगा। कमर दर्द व पैरों का दर्द बढ़ सकता है। सप्ताह के अंत में कोर्ट में किसी काम से चक्कर लगाना पड़ सकता है।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें।
माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े मूलांक 3 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत उत्तम रहेगी। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य में आप हर कार्य को पूरे तरीके से ठीक करने के कारण अपने प्रोजेक्ट्स समय पर दे पाने में असफल हो सकते हैं। आप किसी ऐसे काम को अपनाने या न अपनाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे जो शायद आपके अनुसार नैतिक न हो। किसी महिला के कारण आपके कार्यों में विलंब हो सकता है। सप्ताह के अंत में आप चाहे तो पीछे हुए नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत से सफलता अवश्य मिलेगी। काम बनने लगेंगे।
उपाय:- बुजुर्गों व गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों को सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। किसी बात को लेकर घर के बड़ों से मतभेद हो सकता है। आपको चाहिए कि अपनी नई सोच व उनके अनुभव के मिश्रित फल प्राप्त करें। इस सप्ताह व्यापारिक स्तर पर लेन-देन में सावधानी बरतें। विद्यार्थी किसी विदेशी तकनीक को सीखने की ओर आकर्षित हो सकते हैं। कोई प्रेम सम्बंध जीवन में दस्तक दे सकता है। सप्ताह के अंत में माता से अनबन हो सकती है। आपकी जिम्मेदारियों में भी इजाफ़ा हो सकता है।
उपाय:- सरस्वती मां की वंदना करें।
जौ को जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत औसत रहेगी, जबकि सप्ताह के मध्य में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में विद्यार्थियों की एकाग्रता में कमी आ सकती है। आपका मन पढ़ाई की जगह संगीत कला आदि में ज्यादा लगेगा। किसी अनैतिक कार्य को करने से बचें, व्यर्थ में पुलिस विभाग के सम्पर्क में आना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको कार्य में सफलता मिलने के योग बनते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बंध अच्छे होंगे। आप परिवार के लिए खरीदारी पर निवेश कर सकते हैं। जबकि सप्ताह के अंत में खर्चों पर अंकुश लगाना की बेहतर होगा।
उपाय:- पक्षियों को हरी मूंग दाल का दाना डालें।
तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत कुछ परेशानियों भरी हो सकती है। पत्नी और माता में किसी बात को ले कर विवाद होने की सम्भावना है परन्तु आप अपनी समझदारी और सूझ-बूझ से बात को संभाल लेंगे। इस सप्ताह में खर्चों पर अंकुश लगाने की बहुत जरुरत है। आप खरीदारी में जरूरत से ज्यादा व्यय कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव का परिचय देंगे जिसके कारण आपके अधिकारी आप की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के अंत में हर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त करेंगे।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।
गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह नया उत्साह और जोश ले कर आया है। सप्ताह के मध्य में विद्यार्थी किसी उपलब्धि को प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए आवेदन दे सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बनते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। स्वभाव में सात्विकता बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने भी जा सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को आरम्भ करने से पूर्व घर के किसी अनुभवी सदस्यों की सलाह जरुर लें, कार्य में सफलता की प्राथमिकता बढ़ेगी।
उपाय- सफ़ेद और काले तिल जल में प्रवाह करें।
कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन चिंतित रहेगा परन्तु आप अपनी सकारात्मक सोच के चलते सभी बाधाओं को पार कर जायेंगे। कुछ बनते कार्यों में बिना वजह रूकावट आ सकती है, जिसके कारण कार्यों के पूर्ण होने में विलंब हो सकता है। प्रॉपर्टी के कार्यों से लाभ की प्राप्ति होगी। जमीन के लेन-देन के सिलसिले में कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। वाहन या मशीनरी खरीदने पर विचार कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से सप्ताह सामान्य रहेगा।
उपाय: काले-नीले वस्त्रों से परहेज करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलप्रदायी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्य की अधिकता के कारण आप थकान महसूस करेंगे। आप परिस्थितियों का आंकलन तो कर पाएंगे परन्तु किसी निर्णय पर पहुंचने में हिचकिचाएंगे। सप्ताह के मध्य में आपको चाहिए कि बल-बुद्धि दोनों से काम लें। सप्ताह के अंत में आप शारीरिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान देते हुए व्यायाम व योग अपना सकते हैं। सन्तान पक्ष को लेकर मन कुछ परेशान हो सकता है। किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर जाते हैं तो सावधानी बरतें।
उपाय:- सुबह शहद का सेवन करें।
बंदरों को गुड़ खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट– www.goas.org.in

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!