Weekly numerology (9-15 october): आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Nov, 2020 05:46 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। आप साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। आप हर कार्य को करने में चुस्ती दिखाएंगे। आप साझेदारी में काम करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से काम बनेंगे। सप्ताह के मध्य का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए अच्छा है। सप्ताह के अंत में किसी कार्य में निवेश करने के लिए पैसा उधार लेने की जरूरत पड़ सकती है। व्यापार व कारोबार में तरक्की होगी। कार्यभार के चलते जीवनसाथी को समय कम दे पाएंगे।
उपाय:- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में अपने क्रोध पर काबू रखें। आप अपने कार्यक्षेत्र व पारिवारिक जिम्मेदारियों के मध्य सामंजस्य स्थापित न कर पाने के कारण मानसिक तनाव महसूस करेंगे। आपको चाहिए कि भावनाओं में बहकर कोई गलत फैसला न लें। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय विद्यार्थियों के लिए शुभ है। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। सप्ताह के अंत में व्यापारिक व कारोबारी लेन-देन में सावधानी बरतें। यदि आप लेखन के कार्य से जुड़े हैं तो अपनी कलम को अपनी ताकत बनाएं। घर में मां और पत्नी के बीच अनबन हो सकती है।
उपाय:- यथासम्भव चांदी के पात्र में जल पिएं।
शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता के योग बनते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। आप कार्यों को करने में मन लगा पाएंगे। सप्ताह के मध्य में ऑफिस में किसी सहकर्मी से किसी लापरवाही को लेकर बहस हो सकती है। घर में बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के अंत के समय में आपका मन नृत्य व संगीत की ओर हो सकता है। आपके अधिक व्यय के कारण घर के बड़ों से मतभेद हो सकता है।
उपाय:- विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में सोमवार के दिन अपनी सोच पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। हालांकि परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं कि आप मन मस्तिष्क के मध्य चल रहे तनाव के कारण कोई गलत निर्णय ले लें। जो कि आपके मान-सम्मान के विरुद्ध हो सकता है। आप ऑफिस में किसी नियम के उल्टा जा कर कुछ करने से बचें। किसी महिला सहकर्मी के साथ किसी प्रकार के कागज व दस्तावेजों के सिलसिले में सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में आप जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।
उपाय:- कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
काले व नीले रंग का परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कोई भी कार्य करने में सावधानी बरतें। आपका कोई लेख सरकारी स्तर पर प्रकाशित हो सकता है। किसी भी वित्तिय लेन-देन में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। रीढ़ की हड्डी का दर्द परेशान कर सकता है। सप्ताह के अंत का समय बहुत भागदौड़ वाला रहेगा। सप्ताह के अंत में आप खरीदारी के लिए जा सकते हैं। खर्चों पर थोड़ा अंकुश लगाएं।
उपाय:- किसी कन्या को भोजन करवाएं।
भगवान गणेश की वंदना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरूआत दाम्पत्य जीवन की दृष्टि से मंदी रहेगी। घर के बड़ों से जीवनसाथी को लेकर अनबन हो सकती है। क्रोधवश किसी को अपशब्द न कहें। मां व पत्नी के झगड़े की वजह से घर का माहौल खराब हो सकता है। सप्ताह के मध्य का समय किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अनुकूल है। सफलता के योग बनते हैं। किसी गुप्तरोग की शिकायत हो सकती है, समय पर चिकित्सक से जांच करवाएं। हालांकि सप्ताह के अंत का समय अच्छा है। रिश्तों में मधुरता आएगी। परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। आप खरीदारी के लिए जा सकते हैं।
उपाय:- वस्त्रों का दान न करें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों का सोमवार का दिन बच्चों को लेकर कुछ अशांत रह सकता है। पैर की चोट या दर्द बढ़ सकता है। हालांकि व्यवसाय की दृष्टि से देखें तो सरकारी नौकरी के आवेदन के लिए समय शुभ है। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। माता की सेहत का ख्याल रखें। गुरुवार का दिन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष शुभ है। मूलांक 7 वाले जातकों का मन ज्योतिष विद्या की ओर हो सकता है। सप्ताह के अंत में समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। किसी प्रलोभन का शिकार न हों। जीवनसाथी से कोई बात छुपाने के कारण रिश्ते में खटास आ सकती है।
उपाय:- कुते को मीठी रोटी खिलाएं।
किसी जरूरतमंद को भोजन करवाकर मीठा बांटें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत ज्यादा अनुकूल नहीं है। आप परिस्थितियों को देख परख कर निर्णय लें तो ही बेहतर होगा। जमीन के लेन-देन या कंस्ट्रक्शन के सिलसिले में किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। आपको नकदी धन की कमी के कारण खर्चों पर अंकुश लगाना पड़ सकता है। पैसा उधार लेने की सोच सकते हैं। आपको यह समझना जरूरी है कि काम आपकी स्वयं की मेहनत से ही बनेंगे। सप्ताह के अंत में किसी अग्नि दुर्घटना से सावधान रहें। घर में माहौल सामान्य रहेगा।
उपाय:- काले चने का दान करें।
शनि प्रतिमा पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ फलप्रदायी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। ऑफिस में बॉस के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। आपको अपने काम की तारीफ़ मिलेगी। जिससे आपके मनोबल में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में आप किसी नई सोच को आकार दे सकते हो। जीवनसाथी के साथ या प्रेमसम्बन्ध में स्वभाव में नरमी बरतें। क्रोध से बाते ज्यादा बिगड़ सकती हैं।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
छोटे भाई-बहनों के साथ सम्बंध मधुर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!