Weekly numerology (30 october-6 November): कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Nov, 2020 06:34 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। करोबार में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। करोबार में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल है। आप उत्साहित व ऊर्जावान महसूस करेंगे। समय का सदुपयोग करें। सप्ताह के मध्य में हर चीज़ को पूर्णता के साथ देखने की आदत आपको व आपके आसपास के लोगों की परेशानी का कारण बन सकती है। गले सम्बन्धी विकार उत्पन्न हो सकता है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। आप सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताएंगे।
उपाय:- सूर्य को जल दें।
तांबे का दान न करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत अच्छे परिणाम देने वाली रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। व्यवसाय में तरक्की के योग बनते हैं। मन उत्साहित महसूस करेगा। सप्ताह के मध्य में किसी को भावुकतावश कोई वादा न करें। आप बाद में इस बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में अधिक खर्च के कारण नकदी धन की कमी महसूस हो सकती है। घर में मां व पत्नी के बीच किसी अनबन की संभावना है।
उपाय:- चांदी का चकोर टुकड़ा पास रखें।
माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। इस सप्ताह मूलांक 3 वाले जातकों को शुभ परिणामों की प्राप्ति के योग बनते हैं। आपके प्रयास सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के मध्य तक का समय उत्तम है। मेधावी प्राप्त होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य का ख्याल रखें। हालांकि व्यवसाय व कारोबार की दृष्टि से समय शुभ है। जीवनसाथी व प्रेमसम्बन्ध के कारण घर के बड़ों के साथ मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:- बड़ों व गुरुजनों की अवहेलना न करें।
केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। आपकी बदलती सोच को बहुत से नियमों का सामना करना पड़ सकता है। आप बहुत सी योजनाएं बनाएंगे हालांकि उन्हें पूरा करने में अभी समय लगेगा। सप्ताह के मध्य में एक अच्छा मार्गदर्शन आपकी समस्याओं को सुलझा सकता है, अवसर को हाथ से जाने न दें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग कोई विदेशी तकनीक सीखने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय आप काफी मौज-मस्ती में बिताएंगे।
उपाय:- सरस्वती मां की आराधना कर नीले रंग के फूल अर्पित करें।
जौ को जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में तरक्की प्राप्त होगी। आप संचार माध्यम व विज्ञापन की मदद से लाभ की प्रतिशतता को बढ़ा सकते हैं। अपनी समझ व बड़ों की सलाह और मार्गदर्शन के मध्य सामंजस्य बनाएं, अन्यथा किसी प्रलोभन का शिकार होकर हानि उठानी पड़ सकती है। अधिक के लालच में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में कोई प्रेमसम्बन्ध जीवन में दस्तक दे सकता है। विवाह के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय:- दांत को फिटकरी से साफ करें।
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़े संयम के साथ बिताना होगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों में खटास आ सकती है। आप काम के चलते अपने रिश्तों को कम समय दे पाएंगे। मन व्याकुल रहेगा व स्वभाव में क्रोध आ सकता है। आपके नजरअंदाज रवैये के कारण घर के बड़ों से मतभेद हो सकता है। सप्ताह के अंत का समय कामकाज के मामले में पहले से ठीक रहेगा। आप परिवार को समय दे पाएंगे। आपका मन संगीत कला की ओर हो सकता है।
उपाय:-  मंदिर मेंदही का दान करें।
जीवनसाथी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत मूलांक 7 वाले विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगी। सरकारी काम बनेंगे। घर-परिवार में किसी को सरकार से लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। आपका रुझान गुप्तविद्याओं की ओर हो सकता है। व्यस्तता अधिक होने के कारण मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। सप्ताह के अंत के समय में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।
उपाय:- कानों में सोना धारण करें।
परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में कार्य की अधिकता बनी रहेगी। जिसके कारण आप रिश्तों को कम समय दे पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा मुद्दा सप्ताह के मध्य में सुलझ सकता है। आपकी मेहनत से ही काम बनेंगे। आलस को त्याग कर, बड़ों की सलाह का अनुसरण करें। शुभ फल अवश्य प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में आप बेमन से खरीदारी पर जा सकते हैं। वाहन खरीदने के योग बनते हैं।
उपाय:- किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का भुगतान समय पर करें।
लोहे के लेन-देन से बचें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। आप सूझबूझ से मामलों को सुलझा पाएंगे। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता के योग बनते हैं। अपनी जिद के आगे मन की बात को अनसुना न करें। सप्ताह के मध्य में पिता का साथ लाभ प्राप्ति की प्राथमिकता को बढ़ा देगा। आप मस्तिष्क में उठ रहे विचारों को एक अच्छी सलाह का अनुसरण करते हुए बेहतर रूप देने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत में कार्यभार की वजह से वैवाहिक जीवन के सुखों में कुछ कमी आ सकती है।
उपाय:- संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें।
हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट - www.gurukulastro.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!