Weekly numerology (1-7 February): जानें, आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Feb, 2021 01:49 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपकी योजनाएं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। सरकारी लाभ प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस में बॉस से प्रशंसा प्राप्त होगी। किसी को दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। व्यापार में नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा संयम से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक कार्य न करें। कार्यभार के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
उपाय:-  काले अथवा नीले रंग से परहेज करें।
गुड़ का सेवन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आप उत्साहित एवं सकारात्मक महसूस करेंगे। आपकी भावनाओं में वृद्धि होगी। किसी छोटी सी बात को दिल से लगा कर बैठेंगे। बच्चों के लिए समय अच्छा है। उनका मन पढ़ाई में लगेगा। सप्ताह के मध्य में वाणी पर संयम रखें। छोटी बहन के साथ अनबन हो सकती है। मां व पत्नी के बीच में नोकझोंक की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बनते हैं। कमर दर्द अथवा पैरों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय:-  यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।
चावल अथवा दूध का दान न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत विशेष रूप से लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि होगी। किसी बड़े की सलाह विशेष रूप से लाभदायक रहेगी। सप्ताह के मध्य में घर में किसी को गले अथवा सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। समय पर चिकित्सक से सलाह लें। सप्ताह के अंत में व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। कार्यालय में किसी महिला सहकर्मी के कारण बनते कामों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन अध्यात्म एवं योग की तरफ आकर्षित हो सकता है। यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय:- बुजुर्गों अथव गुरुजनों का सम्मान करें।
केसर का तिलक करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा सावधानी से बिताना होगा। सरकारी कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। किसी को अपशब्द न कहें। आपको इस कारण बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग किसी रिसर्च पर कार्यरत हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अनुकूल होगा। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि कोई अनैतिक कार्य करने से बचें अन्यथा पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में समय मौज-मस्ती में बीतेगा। आपके विचारों व योजनाओं को मार्ग मिलेगा।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह मिले-जुले फल लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत काफी उत्तम रहेगी। हालांकि सप्ताह के  मध्य में आपको अनुशासन में रहना होगा। शुरुआत में ऑफिस में बॉस से मदद प्राप्त होगी। आप अपनी सूझबूझ से सारी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा जो मुख्यतः सकारात्मक ही रहेंगे। कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
उपाय:- भगवान गणेश की स्तुति करें।
कन्याओं को भोजन करवाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 6 वालों को घर में थोड़ी नोकझोंक का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने विचारों पर घर के बड़ों की सहमति मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं। आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है। आप अपने पथ से विचलित हो सकते हैं। आपको चाहिए कि संयम से काम लें। आपकी जिम्मेदारियां आपको निजी जीवन के लिए कम समय निकालने देंगी। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपनी उलझनों का समाधान प्राप्त होगा। किसी दोस्त से अच्छी सलाह प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने मन की बातों को साझा करें तो रिश्ते में पारदर्शिता बढ़ेगी।
उपाय:-  रात्रि में गुड़ का सेवन न करें।
जीवनसाथी को इत्र उपहार स्वरूप दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत का दिन मूलांक 7 वालों के लिए शुभ रहेगा। आपके अटके हुए सरकारी काम बन सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। हालांकि मन थोड़ा परेशान रहेगा। माता की सेहत का ख्याल रखें। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह के मध्य का समय अच्छा है। आप किसी अनुसंधान अथवा रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हैं तो सफलता के प्रबल योग बनते हैं। आपकी सोच को एक अच्छा मार्गदर्शन मिलता है तो आप अद्भुत कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। हालांकि नकदी धन की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय:-  काले व नीले रंग का परहेज करें।
काले-सफेद तिलों का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों को सप्ताह की शुरुआत में पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में बॉस आपके कार्य से असहमत हो सकते हैं। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन एवं नीरसता की वृद्धि हो सकती है। आप मानसिक तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं। हालांकि आप को यह बात समझनी होगी कि आपको सफलता आपकी स्वयं की मेहनत से ही मिलेगी। सप्ताह के मध्य में किसी बहकावे में आकर कोई अनैतिक कार्य न करें। आप सप्ताह के अंत समय में पहले से बेहतर महसूस करेंगे। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी लोहे के हथियार को इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें दुर्घटना के योग बनते हैं।
उपाय:-  लोहे अथवा चमड़े की वस्तुओं का लेन-देन न करें। किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय सकारात्मक रहेगा। आप किसी साहसी कार्य में हिस्सा लेते हैं तो सफलता प्राप्त होगी। मन अथवा मस्तिष्क के बीच में सामंजस्य बना कर चलें तो आप सप्ताह के शुभ फलों को प्राप्त करेंगे। किसी समाज कल्याण कार्य इकाई के साथ जुड़कर कार्य करते हैं तो आपको नाम, मान, सम्मान व प्रसिद्धि प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्य में आपके दिमाग में अलग-अलग विचार जन्म लेंगे। जिनका अनुसरण एक अच्छी सलाह अथवा मार्गदर्शन के पश्चात ही करें तो लाभ मिलेगा। सप्ताह के अंत में अपनी सेहत की तरफ ध्यान देते हुए व्यायाम की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
उपाय:-  बजरंग बाण का पाठ करें।
हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!