Weekly numerology (15-21March): आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Mar, 2021 06:24 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों को इस सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। सप्ताह की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों को इस सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा धैर्य से बिताना होगा। आपका निजी जीवन कार्यक्षेत्र में अड़चनें पैदा कर सकता है। आपको दोनों में सामंजस्य स्थापित करना होगा। मंगलवार के दिन सरकारी काम बनने की संभावना बनती है। ऑफिस में बॉस के साथ अनबन हो सकती है। क्रोध पर काबू रखें। हालांकि सप्ताह के मध्य के बाद परिस्थितियां सुधरने लगेंगी। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नकदी धन की स्थिति अच्छी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के अंत का समय अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
उपाय:-  घर की पूर्व दिशा को साफ सुथरा रखें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के फल मंदे रहेंगे। पत्नी अथवा मां के मध्य अनबन के कारण घर का माहौल खराब हो सकता है। मन चिंतित रहेगा। किसी को उधार देने से बचें। मानसिक असंतुलन की स्थिति में कोई निर्णय लेने से बचें। घर में किसी सेवक को अपशब्द न कहें। अपने क्रोध पर काबू रखें। गुस्से में आकर कोई ऐसी बात न कहें, जिसके कारण आपके रिश्ते में खटास आए। हालांकि सप्ताह के अंत का समय बेहतर रहेगा। आप पहले से ज्यादा प्रसन्नचित रहेंगे। ऑफिस में बॉस की मदद प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा है। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं।
उपाय:- जल का किसी भी प्रकार से अपव्यय न करें।
चांदी के आभूषणों का लेन-देन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों को इस सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी महिला सहकर्मी के साथ काम करते हुए अनबन हो सकती है। आपका मन ज्योतिष विद्या की ओर आकर्षित हो सकता है। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में मेहनत अधिक करनी होगी। आप खाना बनाने की कला सीखने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत का समय अच्छा रहेगा। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। मन शांत और प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के अंत में आपके अंदर अध्यात्म की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। घर में किसी बुजुर्ग के साथ बहस होने की संभावना है।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले सप्ताह की शुरुआत में किसी वहम के चलते जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास लेकर आने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में खर्चे अधिक रहेंगे। आपकी सोच को एक अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। सप्ताह के मध्य में ऑफिस में किसी कर्मचारी के साथ अपशब्द का इस्तेमाल न करें। अपने क्रोध पर काबू रखें। शोध के क्षेत्र से जुड़े लोग समय का सदुपयोग करें। सप्ताह के अंत में परिवार में किसी को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। पैसा उधार लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी किसी विदेशी भाषा को सीखने की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
उपाय:- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
जौं को जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को सप्ताह की शुरुआत में शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। जीवन में प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। मां- बेटी के संबंधों में मधुरता आएगी। खर्चें अधिक होने के कारण आप बेमन से शॉपिंग करने जा सकते हैं। सप्ताह के मध्य में बड़ों की सलाह मानकर कार्य करेंगे तो शुभ परिणाम प्राप्त होंगे अन्यथा आप गुस्से में आकर अपने स्वयं के काम बिगाड़ लेंगे। पिता की सलाह का अनुसरण करें। ऑफिस में बॉस से मदद प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
उपाय:- पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।
कन्या को भोजन करवाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक सप्ताह की शुरूआत काफी मौज-मस्ती में बिताएंगे परंतु आप को ध्यान रखना चाहिए इन सब के बीच में आपकी जिम्मेदारियां नजरअंदाज न हों। किसी गुप्त रोग की संभावना बनती है, समय पर चिकित्सक से सलाह लें। जीवनसाथी के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। सप्ताह के अंत में किसी नए काम की शुरुआत के कारण स्वयं की ओर कम ध्यान दे पाएंगे। मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपके अंदर इन सभी परिस्थितियों को संभालने की भरपूर क्षमता है। आप अपनी योग्यता से कार्यों को समय पर पूरा कर शुभ परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के अंत के समय में चीजों में सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करें।
उपाय:- इत्र का उपयोग करें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक सप्ताह के शुरुआत में ज्योतिष विद्या की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपका मन गुप्त विद्या सीखने के लिए कर सकता है। आपमें आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। आप योग का सहारा ले सकते हैं। सप्ताह के मध्य में कोई लोहे का औजार इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बनते हैं। किसी जमीन संबंधी मामले को लेकर घर में विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। सप्ताह के अंत में परिस्थितियां बेहतर होंगी। पिता का साथ प्राप्त होगा। सरकारी मामलों में कार्य बनते नजर आएंगे। माता की सेहत का ख्याल रखें। खर्चे बढ़ सकते हैं। कारोबार के लिए की गई यात्रा व्यवसाय की बढ़ोतरी में लाभदायक सिद्ध होंगी।
उपाय:- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में खर्चे अधिक बने रहेंगे। नकदी धन की कमी हो सकती है। मन अशांत रहेगा। यात्राएं करते हुए सावधानी बरतें। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। परिश्रम अधिक करना होगा। कार्य धीमी गति से संपन्न होंगे। भाई के साथ झगड़ा हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें। ऑफिस में बॉस के साथ अनबन हो सकती है। कार्यभार के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के अंत में माता की सेहत का ख्याल रखें। अनिद्रा की समस्या उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह के अंत में गुरुजनों का मार्गदर्शन लाभकारी साबित होगा।
उपाय:- शनिवार को शनिदेव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे। हालांकि बच्चे आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। ऑफिस में बॉस की बात का अनुसरण करें। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। जमीन संबंधी किसी मामले को लेकर झगड़ा हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आप साहसिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। स्वभाव में अभिमान को जगह न दें, सफलता आपकी होगी। सप्ताह के अंत का समय पहले से बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करना चाहिए। कारोबार और नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। स्वयं के चरित्र को अच्छा रखें, सकारात्मक परिणाम स्वतः ही प्राप्त होंगे।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लाल रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!