Weekly numerology (22-28 march): आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Mar, 2021 10:41 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। किसी की कही-सुनी बातों में आकर फैसला करने से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। कार्यभार ज्यादा बना रहेगा, जिसके कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। हालांकि कार्यालय में कुछ अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है। सप्ताह के अंत का समय पहले से बेहतर रहेगा। आप पहले से अधिक ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे। किसी मित्र की विशेष सहायता प्राप्त होगी। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।
उपाय:-  काले व नीले रंग से परहेज करें।
सूर्य को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में किसी विदेशी तकनीक को सीखने के कारण विचलित रहेंगे। आपका मन संगीत कला नृत्य आदि क्षेत्रों में ज्यादा आकर्षित होगा। नकदी धन की स्थिति थोड़ी मंदी हो सकती है। मां और पत्नी के मध्य अनबन हो सकती है। खर्चों में अधिकता के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। माता की सेहत का ख्याल रखें। मन परेशान रहेगा। सप्ताह के अंत में आलस्य आपको घेर सकता है, जिसके कारण काम देरी से बनेंगे और चिंता बनी रहेगी। रविवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप ऊर्जावान और प्रसन्नचित्त महसूस करेंगे। पिता की सलाह से कार्य करें, सफल होंगे।
उपाय:-  यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं।
चावल और दूध का दान न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। आप किसी रिसर्च पर कार्यरत हैं तो अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य में जीवन साथी के साथ अनबन हो सकती है। गुप्तविद्या सीखने के लिए आकर्षित हो सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय शुभ रहेगा। आपको आपकी मेहनत के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। लंबे समय से चले आ रहे कार्य संपन्न होंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है।
उपाय:- सोने के आभूषण गिरवी न रखें।
पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपको बहुत से संघर्षों का सामना करना होगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्य बनते नजर आएंगे। किसी सोशल मीडिया, प्रमोशन या मार्केटिंग के झांसे में आने से बचें। नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। आपकी योजनाएं पूरी होने के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी कर्मचारी या सेवक के साथ अपने बर्ताव को विनम्र रखें। विदेशी मित्र से मुलाकात या संपर्क हो सकता है। सप्ताह के अंत में पैसा उधार लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:- धर्म स्थान में सेवा करें।
किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं और मीठा बांटें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक इस सप्ताह सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। सेहत का ख्याल रखें। हालांकि सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ समय आपके अनुकूल होता जाएगा। आपका कोई लेख प्रकाशित हो सकता है। आपके काम को तरक्की मिलेगी। जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। सप्ताह के मध्य में मां-बेटी के संबंधों में मधुरता आएगी। व्यवसाय में किसी परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में अपने क्रोध पर काबू रखें। भाई-बहनों के साथ विवाद को नजरअंदाज करें। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी।
उपाय:-  जौं को जल प्रवाह करें।
दांत को फिटकरी से साफ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक सोमवार के दिन किसी प्रलोभन और लालच में आने से बचें। विपरीत लिंगी मित्र के कारण आपके दांपत्य जीवन में खटास पैदा हो सकती है। मन परेशान रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के साथ अपनी बातों को सांझा करें। समस्याओं का हल प्राप्त हो सकता है। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सप्ताह के अंत में कार्य धीमी गति से होंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें। रसोई घर में अग्नि संबंधी कार्य करते हुए सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है।
उपाय:-  गाय का घी मंदिर में दान दें।
वस्त्रों का दान न करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। आपको बहुत से प्रलोभन आकर्षित करेंगे। मन भटकाव से बचने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं। व्यापारिक वर्ग के लिए सप्ताह के मध्य का समय अच्छा रहेगा। व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका मन ज्योतिष विद्या की ओर आकर्षित हो सकता है। सप्ताह के अंत में जमीन संबंधी किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहनों से झगड़ा संभव है। हालांकि रविवार का दिन आपके हित में होगा। पारिवारिक मामलों में पिता का साथ प्राप्त होगा।
उपाय:- कानों में सोना धारण करें।
परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को इस सप्ताह बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। लड़ाई-झगड़े की संभावना बनती है। माता की सेहत का ख्याल रखें। मन परेशान रहेगा। नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। जीवनसाथी को लेकर घर वालों से अनबन हो सकती है। ऑफिस में काम करते हुए सावधानी रखें, दुर्घटना के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में आलस आपको घेर सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मांगलिक कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ मनमुटाव संभव है।
उपाय:-  शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
काली उड़द की दाल को जल प्रवाह करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में दिमाग में चल रहे बहुत से विचारों से घिरे रहेंगे। स्पष्टता का अभाव देखने को मिलेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। संतान पक्ष चिंता का कारण बन सकता है। आप के क्रोध के कारण जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। घर में मांगलिक कार्य आयोजित करते हैं तो बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी अथवा सेवक के साथ बहस हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। सप्ताह के अंत का समय पहले से बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगा पाएंगे। साहसिक कार्य में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय:- सुंदरकांड का पाठ करें।
हनुमान जी की प्रतिमा के चरणों से सिंदूर लेकर मस्तक पर लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!