Weekly numerology (29 march-4 april): आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Mar, 2021 07:14 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह औसतन सामान्य रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह औसतन सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छी रहेगी। बच्चों की एकाग्रता में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार होगा। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। घर में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो सकती है। सप्ताह के मध्य में पैसा उधार लेना पड़ सकता है। किसी प्रलोभन में आकर कोई ऐसा कार्य न करें, जिसके कारण मानहानि का सामना करना पड़े। सप्ताह के अंत का समय शोध के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए अच्छा है। आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। अभिमान की भावना से दूर रहें।
उपाय:- जौं को जल प्रवाह करें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।


मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी को उधार हुई धन राशि वापस मिल सकती है। साझेदारी में कार्य करने के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नकदी धन की स्थिति अच्छी रहेगी। सप्ताह के मध्य में किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। पिता की सलाह का अनुसरण करें, अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आप मनोबल में वृद्धि का अनुभव करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त हो सकती है। सप्ताह के अंत में वाणी पर संयम रखें। भावनाओं में आकर कोई वायदा न करें।
उपाय:-  यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।
दूध और चावल का दान न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य सफल होंगे परंतु आपकी हर कार्य को संपूर्ण तरीके से करने की आदत के कारण कुछ विलंब हो सकता है। जीवन साथी के साथ रिश्तो में खटास आ सकती है। सांस संबंधी तकलीफ उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह के मध्य में जातक किसी विदेशी तकनीक को सीखने के लिए आकर्षित हो सकते हैं। आपके मस्तिष्क में बहुत से नए नए विचार जन्म लेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको सूझबूझ से काम लेना होगा। आपका अनुभव आपके लिए सबसे बड़ा सहारा बनेगा। सप्ताह के अंत में किसी प्रलोभन में आकर अपने लक्ष्य से न भटकें।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
मां सरस्वती की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में छोटी बहन से विवाद हो सकता है। घर के बुजुर्गों के साथ असहमति उत्पन्न हो सकती है। आप की नई विचारधारा को समझने में दूसरों को समय लगेगा परंतु यह बात आपको काफी असंतुष्ट रखेगी। सप्ताह के मध्य में पिता के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। वाणी पर संयम रखें। आप समाज में परिवर्तन लेकर आना चाहते हैं। आपकी यह सोच आपको चिंतित रखेगी। सप्ताह के अंत में रविवार का दिन मुख्यतः काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है।
उपाय:- धर्म स्थान में सेवा करें।
चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए अच्छी रहेगी। परीक्षा के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। सप्ताह के मध्य के बाद परिस्थितियों में सुधार आने लगेगा। हालांकि कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें। सप्ताह के मध्य में पिता की सलाह फायदेमंद रहेगी। सप्ताह के अंत में गले संबंधी तकलीफ हो सकती है। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। माता की सेहत का ख्याल रखें। रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। व्यर्थ ही पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है।
उपाय:-  दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
दांत फिटकरी से साफ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के फल थोड़े मंदे रहेंगे। पत्नी और मां के मध्य अनबन के कारण घर का माहौल थोड़ा मंदा रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र पर आपके कार्य सफल होंगे। सप्ताह के मध्य में कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है। कार्य की अधिकता के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। पिता के साथ किसी बात पर विरोध हो सकता है। नकदी धन की स्थिति कमजोर रहेगी। सप्ताह के अंत में खर्चे अधिक होंगे। आप रविवार का दिन काफी मौज-मस्ती में बिताएंगे। किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें।
उपाय:- जीवनसाथी को अपशब्द न कहें।
गाय का घी मंदिर में दान दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। सप्ताह के मध्य में मांगलिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। जमीन संबंधी मामले को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। भाई के साथ विवाद हो सकता है। हालांकि पिता का समर्थन प्राप्त होगा। आपका ध्यान ज्योतिष विद्या की ओर आकर्षित हो सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति से परेशान हो सकते हैं। योग और अध्यात्म का सहारा ले सकते हैं।
उपाय:- परनिंदा से परहेज करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए यह सप्ताह संघर्ष भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी स्वयं की मेहनत से कार्य सफल होंगे। एक अच्छा मार्गदर्शन आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा। बुधवार का दिन सावधानी से बिताएं। किसी की बातों में न आएं। सप्ताह के मध्य में पिता के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। कोई तीसरा व्यक्ति आपको गलत तरीके से उकसा कर अपना काम निकालने की कोशिश करेगा। खर्चों के कारण नकदी धन की कमी हो सकती है। सप्ताह के अंत में मन में उठने वाले अनेकों विचार आपको परेशान करेंगे। अनिद्रा की परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:-  काले चने का दान करें।
काली उड़द की दाल को जल प्रवाह करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम शुभ रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कार्यालय में अधिकारियों की सलाह सफलता दिलाएगी। बुजुर्गों की सहमति प्राप्त होगी। किसी विदेशी मित्र से सहायता मिल सकती है। पिता का साथ प्राप्त होगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के अंत का समय अच्छा है। किसी शॉर्टकट को अपनाने से बचें। कही सुनी बातों में आकर कोई अनैतिक कार्य न करें। क्रोध पर काबू पाकर अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय:-  लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!