Weekly numerology (22nd-28th november): जानें, कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Nov, 2021 08:19 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों का मन पढ़ाई में कम

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। विद्यार्थियों की संगति पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी नए कार्य में निवेश करने से अभी बचें। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्राओं से लाभ मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा। सप्ताह के अंत में घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। घर में मेहमानों का आना-जाना घर के माहौल को अच्छा बनाकर रखेगा। रविवार के दिन नौकरी तलाश रहे लोगों को इसकी खबर मिल सकती है।
उपाय:- सूर्य को जल दें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 2 वालों का मन थोड़ा परेशान रहेगा। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा करने से बचें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव और मानसिक असंतुलन की स्थिति में कोई ऐसा कार्य न करें, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। सप्ताह के मध्य में सेहत का ख्याल रखें। यात्राओं के दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। समाज सेवा के कार्यों में आपका मन लगेगा। रविवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपका मन किसी नए काम की शुरुआत करने का हो सकता है।
उपाय:- जल के अपव्यय से बचें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीयें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कुछ अकस्मात घटनाएं आपको मुश्किलों में डाल सकती हैं। हालांकि धैर्य और संयम से काम लिया जाए तो परिस्थितियों को संभाला जा सकता है। आपकी जिम्मेदारियां और कार्यभार बढ़ सकता है, जिन्हें आप हर तरीके से निभाने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य के बाद का समय आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। मेडिटेशन और व्यायाम को अपनाएं। बच्चों को उनकी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। पिता की सलाह लेकर काम करें, आपको लाभ होगा। सप्ताह के अंत में बहन-भाइयों से किसी विशेष कार्य में सहायता मिल सकती है।
उपाय:- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें। सोने को न ही गिरवी रखें और न ही बेचें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह औसत सकारात्मक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी योजनाएं पूरी करने के लिए मार्ग प्राप्त होगा। सोशल मीडिया, कम्युनिकेशन, मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने टारगेट पूरे करने में आसानी रहेगी। सप्ताह के मध्य में जीवन में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी वहम को अपने रिश्ते की दरार न बनने दें। यात्रा लाभकारी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो समय उपयुक्त है। व्यापारी वर्ग अपनी फैक्ट्री में कोई नई मशीन खरीद सकते हैं। उतावलेपन पर काबू रखें। धैर्य के साथ सभी समस्याओं के हल आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।
उपाय:- यथासंभव किसी धर्म स्थान में सेवा करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में अपना समय घर-परिवार के साथ बिताएंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पुराने समय से रुके हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं। यदि विदेश यात्रा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो दस्तावेज जमा किए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी से आपको विशेष सहायता प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्य का समय व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। कुछ चीजों पर महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ी गंभीरता से विचार करके लेने होंगे। किसी को कोई वायदा करने से पहले अच्छी प्रकार से सोच-समझ लें।
उपाय:- छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं और उनका आशीर्वाद लें। काले और नीले वस्त्रों का परहेज करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत का समय मौज-मस्ती में बिताएंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सोमवार के दिन आपको कुछ अकस्मात स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घर- परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। वाहन खरीदने के योग बनते हैं परंतु इन सब के बीच मन कहीं न कहीं थोड़ा चिंतित रहेंगे। गुस्से और अभिमान की भावना पर काबू रखें। सप्ताह के अंत में पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं।
उपाय:- गुलाब के इत्र का इस्तेमाल करें। कोई आभूषण उपहार स्वरूप न दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। किसी नए कारोबार या बिजनेस में निवेश के लिए कुछ आइडिया मिल सकते हैं। प्रमोशन के तरीके अपनाकर कारोबार में वृद्धि की जा सकती है। मूलांक 7 वाले जातकों का कोई लेख भी प्रकाशित हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आप खरीदारी पर जा सकते हैं। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। बच्चों को परीक्षाओं में उत्तम परिणाम मिलेंगे। किसी भी प्रकार की यात्रा शुभ फल प्रदायी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने से अभी बचें। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा कुछ बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों से सलाह लेकर काम करें, सफलता मिलेगी।
उपाय:- केले का दान मंदिर में करें। मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 8 वाले जातकों के कुछ काम एकाएक बनते नजर आएंगे। जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें। खर्चों की अधिकता के कारण कुछ चीजों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे। व्यापारिक स्तर पर लिए गए निर्णय को गंभीरता से सोच-विचार कर लें। विवाह योग्य जातकों के लिए शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। शुक्रवार के दिन आपके सभी काम पूरे होंगे, हालांकि कार्यों की गति थोड़ी धीरे रहेगी। आलस्य को त्यागना बेहतर है। सप्ताह के अंत में क्रोध पर काबू रखें। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। शनि मंदिर में सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ घटनाएं अकस्मात हो सकती हैं, जिनके कारण आपको एकाएक निर्णय लेने में कुछ असहजता महसूस होगी। हालांकि धैर्य और संयम से लिए गए फैसले भविष्य में लाभकारी रहेंगे। जीवन साथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकते हैं। जिन्हें समय रहते अपनी सूझबूझ से सुलझा लेना बेहतर होगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। बदलते मौसम के कारण सेहत कुछ मंदी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने से अभी बचें। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। दृढ़ निश्चय के साथ अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें। पिता और घर के बड़ों की सलाह लेकर काम करते हैं तो सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं।
उपाय:- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!