Weekly numerology (14th-20th march): जन्मतिथि से जानें, आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Mar, 2022 09:16 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले लोगों के लिए इस सप्ताह के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले लोगों के लिए इस सप्ताह के फल मिलेजुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन अपने कामों में कम लगेगा। बच्चे पढ़ाई की अपेक्षा सोशल मीडिया, दोस्ती, डांस-म्यूजिक आदि में अपना समय ज्यादा बिताएंगे। बुधवार के दिन यात्रा का योग बनता है। किसी धार्मिक स्थान पर भी जा सकते हैं। सप्ताह के मध्य में काम थोड़ी धीमी गति से होंगे। बच्चों का मन खेलकूद में ज्यादा लगेगा। सप्ताह के अंत का समय मूलांक 1 वालों के लिए अच्छा है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। किसी को दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है।
उपाय:-  बंदरों को गुड़ खिलाएं। तांबे के बर्तन में गेहूं भरकर मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम मंदे रहेंगे। घर में जीवनसाथी और बड़ों के बीच बहस हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते आप थोड़ा चिंतित और मानसिक तनाव महसूस करेंगे। बच्चों को लेकर भी मन परेशान रहेगा। उनकी पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी के मामले में कोई बड़ा निवेश न करें। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए ठीक रहेगा। आप पूरे दृढ़ निश्चय के साथ अपने कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। रविवार का दिन आपके लिए विशेष शुभ है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
उपाय:-  यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। जल का अपव्यय न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले लोग सप्ताह की शुरुआत में हर संभव तरीके से अपने कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको सहकर्मियों का साथ भी मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। स्थानांतरण चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। फैक्ट्री में कोई नई मशीन खरीद सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है। पिता की सलाह से आपके काम बनेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पहले से खराब चल रही सेहत में सुधार आएगा।
उपाय:- माथे पर केसर का तिलक लगाएं। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं।  मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत का समय काफी मौज मस्ती में बीतेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। सप्ताह के मध्य में यात्रा के योग बनते हैं। शुक्रवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें, बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। कोई नया काम अभी शुरू न करें। अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं।
उपाय:- परनिंदा से परहेज करें। केले का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं।  मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत दाम्पत्य जीवन के नजरिए से अच्छी रहेगी। सप्ताह के मध्य में मां-बेटी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार संबंधी यात्रा सफल रहेगी। आप अपने बढ़ते खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। आपका क्रोध पारिवारिक माहौल को खराब कर सकता है। सप्ताह के अंत का समय कामकाज के लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
उपाय:-  गाय को हरा चारा खिलाएं। तुलसी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। फैशन डिजाइन जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। मूलांक 6 वाले लोग स्वयं के रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। आप खरीदारी पर भी जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ अपने मन की बातों को साझा करना अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। शुक्रवार के दिन किसी शुभ कार्य में भागीदार बना जा सकता है। यदि कोई जरूरी काम करना चाहते हैं तो शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत का समय कामकाज में व्यस्त होकर बीतेगा।
उपाय:-  नहाने के पानी में गुलाब का इत्र डालकर स्नान करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कॉमर्स एंड ट्रेड से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। बुधवार के दिन यात्राएं लगी रहेंगी। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। आपका मन अध्यात्म की तरफ आकर्षित होगा। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभकारी है। शुक्रवार के दिन संतान को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। सप्ताह के अंत में रुके हुए सरकारी काम बन सकते हैं। मन थोड़ा परेशान रहेगा।
उपाय:- मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। कुत्ते की सेवा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में कुछ अनचाहे खर्चे आपको परेशान करेंगे। जीवन साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। कोर्ट- कचहरी के मामले आपके हक में आएंगे। सप्ताह के मध्य में आलस्य के कारण कुछ काम देरी से होंगे। मांगलिक कार्य के आयोजन में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में माता-पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं। घर में चल रही परेशानियों के कारण जीवनसाथी के साथ मनमुटाव बढ़ेगा। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:- कौए को नमकीन गाठिया खिलाएं। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा खेलकूद में ज्यादा लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों के साथ कहासुनी होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। सप्ताह के मध्य में आप जोश और ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!