Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Mar, 2022 09:34 AM
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में तरक्की होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। आपको कोई आपका विश्वासपात्र धोखा दे सकता है। सप्ताह के अंत में कोई भी काम शॉर्टकट तरीके से काम करने से बचें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। विदेश से कोई लाभ होने की संभावना बनती है।
उपाय:- एक नारियल जल प्रवाह करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कामकाज के नजरिए से मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। हालांकि मानसिक तौर पर थोड़ा परेशान रहेंगे। तनाव में आकर कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। हालांकि आप परिस्थितियों को भली प्रकार संभाल कर सफलता को हासिल करेंगे। सप्ताह के अंत में आपके मनोबल में वृद्धि होगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
उपाय:- नीले और काले रंग के कपड़ों से परहेज करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले लोग सप्ताह का सदुपयोग करने की कोशिश करें। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा है। किसी शुभ कार्य की शुरुआत की जा सकती है। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके सभी काम कम मेहनत से पूरे होंगे। हालांकि काम को बहुत ज्यादा परफैक्ट तरीके से करने के कारण आपको विलम्ब का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय रिसर्च एवं अनुसंधान से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। यह समय उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों के लिए भी अच्छा रहेगा।
उपाय:- गले में पीले रंग का धागा पहनें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों को सप्ताह में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। कुछ नई योजनाएं शुरू करने की कोशिश करेंगे। बड़ों की सलाह का अनुसरण करने से बहुत सी परिस्थितियों को आसानी से संभाल पाएंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार के लेन-देन में सावधानी बरतें। सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपने भविष्य की शिक्षा को लेकर योजनाएं बनाएंगे। विदेशी मेधावी प्राप्त करने के लिए परीक्षा दी जा सकती है।
उपाय:- किसी धर्म स्थान में सेवा का कार्य करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों को सप्ताह के मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में कुछ नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण कर के उचित समय पर उचित निर्णय लेने होंगे। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह के मध्य का समय अच्छा रहेगा। बृहस्पतिवार का दिन सूझबूझ के साथ बिताएं। अचानक आपको धन लाभ होने के योग बनते हैं। एकाएक आपके काम बनते चले जाएंगे। सप्ताह के अंत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। ट्रेड एंड कॉमर्स के नजरिए से भी सप्ताह के अंत का समय अच्छा है।
उपाय:- छोटी कन्या को भोजन करवाएं और उनका आशीर्वाद लें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए इस सप्ताह कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। काम की भाग दौड़ में निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। हालांकि आप हर संभव तरीके से अपने सभी कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। जीवन साथी के साथ अपने रिश्ते को थोड़ा संभालें। दांपत्य जीवन के सुख में कमी आ सकती है। किसी भी प्रकार के वहम या गलतफहमी को अपने अंदर स्थान न दें। सप्ताह के अंत में घर के बड़ों के साथ मतभेद हो सकता है।
उपाय:- लक्ष्मी मां की आराधना करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आपके काम की प्रशंसा होगी। आपकी काबिलियत को देखते हुए आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई की तरफ अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा है। एकाएक आपके सभी काम बनते नजर आएंगे। पिता की सलाह आपके लिए लाभकारी रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी को पैसा उधार न दें। आप मन की शांति के लिए योग को अपना सकते हैं।
उपाय:- चावल का दान मंदिर में करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सप्ताह मूलांक 8 वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम की जिम्मेदारियों में फंसे रहेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति में कोई फैसला लेने से बचें। सेहत का ख्याल रखें। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय आपके अनुकूल रहेगा। आप मेहनत से अपने सभी पुराने कामों को पूरा कर पाने में सक्षम रहेंगे। गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा है। अपना कोई जरूरी काम इस समय में पूरा करने का प्रयास करें। सप्ताह के अंत में घर के बड़ों से वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसका सीधा असर आपके दांपत्य जीवन पर होगा।
उपाय:- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और अपनी भूलों की क्षमा याचना मांगे।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रतियोगिता में भागीदार बनते हैं तो सफलता के योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सप्ताह ऊर्जा और जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। निर्णय लेने की स्थिति में मन और मस्तिष्क दोनों के मध्य संतुलन बना पाएंगे। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आने से बचें। सप्ताह के अंत में आप पहले के सभी कामों को पूरा कर लेंगे। कोई सरकारी लाभ होने के योग बनते हैं। किसी भी काम को करने के लिए शॉर्टकट न अपनाएं।
उपाय:- हनुमान जी की प्रतिमा के चरणों से सिंदूर लेकर माथे पर तिलक करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com