Weekly numerology (11th-17th april): जन्मतिथि से जानें, आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Apr, 2022 09:00 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के फल सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे। उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में फैशन डिजाइन से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा समय है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। शनिवार के दिन सरकारी काम बन सकते हैं। कोई सरकारी परीक्षा देना चाहते हैं तो भी दिन शुभ है। रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें।
उपाय:-  एक नारियल जल प्रवाह करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों का मन पढ़ाई की ओर केंद्रित रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप मन लगाकर काम करेंगे। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। खर्चे अधिक होने के कारण नकदी धन की कमी हो सकती है। सप्ताह के अंत में माता की सेहत का ख्याल रखें। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। मानसिक चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।
उपाय:- चांदी के आभूषण धारण करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में तरक्की होगी। व्यापार में नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ है। कोई भी नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। कम प्रयास से आपके काम सफल होंगे। आप अपने सभी कामों को पूर्ण रूप से करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। आप ज्योतिष विद्या सीखने का मन बना सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा।
उपाय:- अपने पास पीले रंग का रुमाल रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं।  मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को अपशब्द न कहें। लोग बिना बात आपकी बातों का गलत मतलब निकालेंगे। हालांकि सप्ताह के मध्य में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। बुधवार का दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। आगे की पढ़ाई के लिए विद्यार्थी योजना बना सकते हैं। किसी विदेशी मित्र से संपर्क होगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। शनिवार के दिन यात्रा सफल रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं।
उपाय:- सरस्वती मां की आराधना करें। किसी धर्म स्थल पर सेवा कार्य करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत व्यापारिक नजरिए से अच्छी रहेगी। व्यापारिक वर्ग को लाभ होने के योग बनते हैं। आपके नए संपर्क बनेंगे, जिससे आपको व्यापार में लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। किसी महिला मित्र से सहायता प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में मां बेटी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आप खरीदारी पर जा सकते हैं।
उपाय:- परनिंदा से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी  जीवन साथी के साथ कहासुनी हो सकती है। व्यर्थ के वहम को अपने जीवन में स्थान न दें। सप्ताह के मध्य में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अपने मन की बात दूसरों के साथ साझा करें। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। सप्ताह के अंत में प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना सकते हैं।
उपाय:- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। लक्ष्मी मां की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी को पैसा उधार देने से बचें। पिता की सलाह लेकर काम करना लाभदायक रहेगा। आगे का समय आपके लिए बहुत अच्छा है। आपके सभी काम बनते चले जाएंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। सप्ताह के अंत में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी।
उपाय:- एक नारियल जल प्रवाह करें। परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों को सप्ताह के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सोमवार के दिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। मानसिक तनाव की स्थिति में धैर्य से काम लें। हालांकि सप्ताह में आगे का समय आपके लिए अनुकूल है। अपनी मेहनत के आपको उचित परिणाम मिलेंगे। कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। सप्ताह के मध्य का समय जीवन साथी के साथ अच्छा बीतेगा। सप्ताह के अंत में संतान को लेकर खुशी महसूस करेंगे। रविवार का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
उपाय:-  शनि चालीसा का पाठ करें। काले चने का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थी सप्ताह की शुरुआत में अपनी पढ़ाई पर पूर्ण रूप से ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों की सलाह मानकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। सप्ताह के मध्य में बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा खेलकूद में ज्यादा लगेगा। शुक्रवार का दिन मूलांक 9 वालों के लिए शुभ रहेगा। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:- बच्चों को खट्टी-मीठी टॉफी खिलाएं। मंदिर के बाहर मीठा बांटे।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!