Weekly numerology (18th-24th april): जन्मतिथि से जानें, आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Apr, 2022 10:49 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपको अपने दोस्त से मदद प्राप्त होगी। कोई नया काम शुरू करने में घर वाले मददगार साबित होंगे। सप्ताह के मध्य में कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। नौकरी चाहने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत का समय घर परिवार के साथ बीतेगा। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते कामकाज को कम समय दे पाएंगे।
उपाय:- एक नारियल जल प्रवाह करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले सप्ताह की शुरुआत में अपने काम पर अच्छे से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप ऊर्जा और जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों से आपको सहायता प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्य में विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। उनकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। जीवनसाथी को लेकर घर वालों के साथ मतभेद हो सकता है।
उपाय:- छोटी कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दर्शनशास्त्र या उच्च शिक्षा जैसे पीएचडी इत्यादि से जुड़े हुए लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। आप अपनी रिसर्च में कामयाब रहेंगे। पिता की सलाह का अनुसरण करें। किसी को उधार दी हुई धन राशि वापिस मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में समय का सदुपयोग करें। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके सभी काम बनते नजर आएंगे। सप्ताह के अंत का समय आप मौज-मस्ती में बिताना चाहेंगे। घर के सामान की खरीदारी पर जा सकते हैं।
उपाय:- सरस्वती मां की आराधना करें। पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है। किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। सोचे-समझे बिना कोई वायदा न करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अनुकूल है। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। शनिवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके रुके हुए काम बनेंगे।
उपाय:- मंदिर के बाहर मीठा बांटे। गुड़ का दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले लोग सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई नया काम शुरू न करें। बहन-भाइयों से विवाद होने के योग भी बनते हैं। हालांकि यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। किसी को पैसा उधार न दें। माता की सेहत का ख्याल रखें। व्यापार में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सप्ताह के अंत में आपके कुछ अटके हुए कामों को गति मिलेगी। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। किसी जरूरी काम में कोई महिला सहकर्मी सहायक साबित होगी।
उपाय:- पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सोमवार का दिन किसी शुभ काम को करने के लिए अच्छा है, परंतु किसी के बहकावे में आने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी।  आप निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। पिता के साथ कहासुनी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में कामकाज में तरक्की होने के योग बनते हैं। कोई नया काम मिल सकता है। सप्ताह के अंत का समय आपके अनुकूल रहेगा। फैशन डिजाइन से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा है। आप स्वयं भी खरीदारी पर जा सकते हैं।
उपाय:- जीवनसाथी को इत्र उपहार में दें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक सोमवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े में न पड़ें। मंगलवार के दिन कोई सरकारी काम करना चाहते हैं तो समय अच्छा है, सफल होने के योग बनते हैं। मन थोड़ा परेशान रहेगा। नकदी धन की कमी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आपका मन अध्यात्म और मेडिटेशन की तरफ आकर्षित हो सकता है। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा है। आपको अपनी परेशानियों का हल मिलेगा। सप्ताह के अंत का समय व्यापारिक वर्ग के लिए अच्छा है। जीवन साथी के साथ भी संबंध अच्छे होंगे।
उपाय:- एक नारियल जल प्रवाह करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। सोमवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें। बेहतर होगा कि अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें। माता-पिता के साथ मतभेद होने की संभावना बनती है। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ परिस्थितियां बेहतर होंगी। बृहस्पतिवार के दिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आप अपने काम को करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। खर्चे अधिक होंगे।
उपाय:- किसी मंदिर में सेवा कार्य करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सोमवार का दिन मूलांक 9 वालों के लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों से सहायता प्राप्त होगी परंतु जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। सप्ताह में आगे का समय आपके अनुकूल है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर सफलता के योग बनते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है, समय का सदुपयोग करें। हालांकि सप्ताह के अंत में लोग आपको बहकाने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते कामकाज को कम समय दे पाएंगे। कुछ मांगलिक कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय:- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। केसर का तिलक लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!