Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 May, 2022 10:39 AM
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में भाई-बहनों की सहायता मिलेगी। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियां उल्टी हो सकती हैं। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो घर के बड़ों की सलाह लेकर किया जा सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें, हालांकि इस समय लिए गए निर्णय भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह के मध्य का समय अच्छा रहेगा। कॉमर्स व ट्रेड के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए भी समय अच्छा है। सप्ताह के अंत में कामकाज थोड़ा मंदा रहेगा। कोई भी अनैतिक काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। घर की जिम्मेदारियों के कारण काम को कम समय दे पाएंगे।
उपाय:- एक तांबे की गागर में साबुत हरी मूंग दाल भरकर जल प्रवाह करें। हल्दी डालकर सूर्य को जल दें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के फल शुभ रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। सभी कामों को करने में आपका मन लगेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थी अपने आने वाले समय की शिक्षा के लिए योजना बनाएंगे। सप्ताह के अंत में किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए मार्केटिंग के एरिया से जुड़े हुए लोगों को समय पर अपने लक्ष्य पूरे करने के लिए पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से चलना चाहिए सप्ताह का अंत समय पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ व्यतित होगा।
उपाय:- कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें, शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं और जल अभिषेक करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले लोगों के इस सप्ताह सभी कार्य सफल हो जाएंगे। समय का सदुपयोग करें। किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाना चाहते हैं तो सफल रहेंगे। व्यापार और नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी मिलने के योग हैं। अपनी पूर्ण मेहनत के साथ आगे बढ़ें। सप्ताह के अंत में अपनी वाणी पर संयम रखें। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल कर उसका गलत फायदा उठा सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय:- सूर्य को जल दें। तांबे के बर्तन में पानी पियें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में बेकार का विरोध न करें, पुलिस से हर मामले में दूरी बनाकर रखें। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, अपनी वाणी पर संयम रखें। शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। बड़ों की सलाह लेकर कोई नया फैसला करें हालांकि सप्ताह के अंत में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। छोटी बहन के साथ बहस होने की संभावना बनती है। दोस्तों के साथ समय मौज-मस्ती में बीतेगा खरीदारी पर भी जा सकते हैं, स्वयं के रख-रखाव में समय बीतेगा।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अपने पुराने और अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें। दोस्तों से कहासुनी हो सकती है। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। व्यापार में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए शुभ है। अकस्मात कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। सप्ताह के अंत का समय जीवन साथी के साथ अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई महिला मित्र विशेष मददगार साबित होगी।
उपाय:- तुलसी के पौधे को जल दें। किसी किन्नर को 5 का नोट दें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कर सकते हैं। जीवन साथी का साथ प्राप्त होगा। सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बनती है। काम ज्यादा होने के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे, परंतु समय के साथ आप परिस्थितियों में संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। सप्ताह के अंत में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय:- गाय की सेवा करें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक सोमवार के दिन बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। क्रोध के कारण स्वयं का नुकसान कर बैठेंगे। हालांकि मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर भी आपको सीनियर का साथ प्राप्त होगा। व्यापार में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। खर्चे अधिक बने रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। मूलांक 7 वाले जातक ज्योतिष विद्या सीखने का मन बना सकते हैं। शुक्रवार का दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। अकस्मात आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। जीवन साथी के साथ भी अपने मन की बातों को साझा करके बेहतर महसूस करेंगे।
उपाय:- बच्चों को खट्टी मीठी टॉफी बांटें। भगवान गणेश की आराधना करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में कुछ मांगलिक कार्यों में अड़चनों का सामना करेंगे। घर में छोटे बहन-भाइयों के साथ विवाद हो सकता है। जिसका असर आपके निजी जीवन पर भी पड़ेगा। जीवन साथी के साथ भी संबंधों में खटास आ सकती है। हालांकि अपने मन की बात को शांत तरीके से दूसरों को समझाया जाए तो परिस्थिति संभल सकती है। अपनी मेहनत करने से न चुके, उत्तम परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में कोई नया निवेश करने की योजना बना सकते हैं। घर-परिवार के साथ भी समय अच्छा व्यतीत होगा।
उपाय:- काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। सरसों के तेल से शनि मंदिर में अभिषेक करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। बच्चे खेल कूद में ज्यादा हिस्सा लेंगे। पिता का समर्थन प्राप्त होगा। अपने अनुभव से काम करने की कोशिश करें, कामयाब रहेंगे। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों की सलाह मानना आपके लिए उचित रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी के बहकावे में आकर कोई गलत काम न करें। समय धैर्य और संयम से बिताएं। काम जल्दी करने के चक्कर में उल्टा स्वयं का नुकसान कर बैठेंगे। निजी जीवन के नजरिए से समय को देखें तो, आप घर-परिवार को भी समय देने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित होगी।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com