Edited By Niyati Bhandari, Updated: 23 May, 2022 08:11 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के फल सामान्य रहेंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। भावनात्मक स्तर पर थोड़ा असंतुलित महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। हालांकि सप्ताह के अंत में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच- समझ कर करें।
उपाय:- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में खरीदारी पर धन खर्च करेंगे। आप अपने रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। दूसरों की बातें आपके मन को परेशान कर सकती हैं। सेहत का ख्याल रखें। पुराना पैरों का दर्द, कमर दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी के साथ बहस होने से बचें। सप्ताह के अंत में आप ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। दोस्तों से मदद प्राप्त होगी। मानसिक तनाव की स्थिति में या दबाव में आकर कोई अहम निर्णय न लें। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम करना चाहते हैं तो अपना प्रयास अवश्य करें।
उपाय:- यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत व्यापारिक नजरिए से अच्छी रहेगी। कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। आपके सभी पुराने काम समय से पूरे हो जाएंगे। सप्ताह के बीच में आपका मन किसी धार्मिक स्थान पर जाने के लिए बन सकता है। खर्चे अधिक बने रहेंगे। कामकाज की अधिकता भी बनी रहेगी। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय:- हल्दी डालकर सूर्य को जल दें। केसर का तिलक लगाएं।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत का समय मूलांक 4 वाले काफी मौज-मस्ती में बिताएंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। उतावलेपन में आकर किसी को अपशब्द न कहें। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए शुभ रहेगा। आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। कारोबार के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। प्रॉपर्टी में किया गया निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। शुक्रवार के दिन पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। सप्ताह के अंत में कुछ सरकारी कामों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें।
उपाय:- कोई खराब घड़ी घर में न रखें। चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत का समय मूलांक 5 वालों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर लोग आपकी बातों को समर्थन देंगे। आपके द्वारा दी गई सलाह लोगों द्वारा मान्य होगी। दाम्पत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में मां और बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कारोबार में नए काम मिलेंगे। घर-परिवार में साज- सजावट पर खर्चा होगा। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियों को बिगाड़ लेंगे। किसी नए काम की शुरुआत में पहले जांच-परख करना ही बेहतर होगा। नकदी धन के निवेश में सावधानी बरतें।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नवयुवकों के जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। एक-दूसरे के साथ अपने मन की बातें साझा करके आप बेहतर महसूस करेंगे। कोई गुप्त रोग होने की संभावना बनती है, समय पर चिकित्सक से सलाह लेना अच्छा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते काम थोड़ा नजरअंदाज हो सकता है। अपनी फैक्ट्री के लिए नई मशीन खरीदने की योजना बना सकते हैं। शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य इस दिन किया जा सकता है। सप्ताह के अंत में मानसिक अस्थिरता और तनाव का सामना करना पड़ेगा।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। लक्ष्मी मां की आराधना करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत का समय मूलांक 7 वालों के लिए कारोबार के नजरिए से अच्छा रहेगा। कारोबार में नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोग अपने टारगेट समय से पूरा कर पाएंगे। सप्ताह के मध्य में आप का मन गुप्त विद्याओं को सीखने के लिए प्रेरित हो सकता है। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार संबंधी यात्रा लाभदायक रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके हक में परिवर्तित हो सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा खेलकूद में ज्यादा लगेगा। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा है। मन और मस्तिष्क दोनों के मध्य संतुलन बनाकर निर्णय लेना लाभदायक रहेगा।
उपाय:- गणेश जी की आराधना करें। काले-सफेद तिल जल में प्रवाह करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आप स्वयं की खरीदारी पर निवेश करेंगे। वाहन खरीदने के योग भी बनते हैं। सप्ताह के मध्य में संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। बच्चों की शिक्षा पर निवेश करने की योजना बनाएंगे। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में घर में आयोजित मंगल कार्यों में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर काबू रखें। पिता के साथ मतभेद होने की संभावना बनती है। अनिद्रा की स्थिति मानसिक तनाव का कारण बन सकती है।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करें और बेलपत्र चढ़ाएं।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत कारोबार को लेकर अच्छी रहेगी। कारोबार संबंधी रुकी हुई पेमेंट इस सप्ताह मिल सकती है। मंगलवार के दिन अपने महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने की कोशिश करें, परंतु बेकार के क्रोध और गुस्से से बचें। संतान को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। व्यापारिक यात्रा करते हुए सावधानी बरतें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। हालांकि सप्ताह के अंत में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा परंतु कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com