Weekly numerology (4th-10th July): जन्मतिथि से जानें, आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Jul, 2022 01:37 PM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत काम के नजरिए से थोड़ी मंदी रहेगी। आर्थिक स्थिति मंदी होने के कारण पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। किसी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक काम करने से बचें। मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। घर की जिम्मेदारियों के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में दोस्तों की मदद प्राप्त होगी। सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो भी उत्तम समय है।
उपाय:- संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में किसी भी प्रकार के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें। मां और पत्नी के मध्य अनबन के कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। कमर का दर्द परेशान कर सकता है। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के योग बनेंगे। काम की अधिकता के कारण शारीरिक थकान और मानसिक थकान का सामना करना पड़ेगा। किसी गलत संगति का साथ न करें। हालांकि सप्ताह के अंत में आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा।
उपाय:- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में उच्च शिक्षा से जुड़े हुए लोग सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों को भी अपने कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आप किसी गुप्त विद्या या ज्योतिष विद्या को सीखने का मन बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आप कोई नई कला सीखने के लिए अग्रसर होंगे। अपनी पूर्ण मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए उत्तम है। पिता की सलाह लेकर काम करें लाभ होगा। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा अपनी उर्जा को व्यर्थ ही गवा देंगे।
उपाय:-  केले का दान मंदिर में करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपकी सभी योजनाएं पूरी होंगी। बहुत समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। यदि किसी नए काम में निवेश करना चाहते हैं तो भी समय उत्तम है। व्यापार के नजरिए से की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। विदेश यात्राओं के योग बनते हैं। कोर्ट- कचहरी में अटके हुए मामले आपके हक में आते नजर आ रहे हैं। सप्ताह का अंत समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के क्रोध और लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन हो सकती है। सरकारी कामों में अभी निवेश न करें।
उपाय:- परनिंदा से परहेज करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने काम को जल्दी करने के लिए कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। आप दूसरों की बात ज्यादा मानेंगे। बेहतर होगा कि आप अपनी सूझबूझ से काम लें। विवाह योग्य जातकों के लिए भी सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख की वृद्धि होगी। व्यापारिक लाभ होगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए योजना बनाएंगे। मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। निजी खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में रुकावट आ सकती है। पिता की सलाह लेकर काम करना लाभदायक रहेगा।
उपाय:- गणेश भगवान की आराधना करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  मूलांक 6 वालों को सप्ताह की शुरुआत में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। फैशन डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपनी उत्तम रचनाओं को आकार दे पाएंगे। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा अन्य गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। आप अपने मन की बात अपने जीवन साथी के साथ साझा करेंगे। कोई गुप्त रोग होने की संभावना बनती है समय पर चिकित्सक से सलाह लें। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बनाएंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। शनिवार का दिन आपके लिए शुभ है। ऑफिस में किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है जिसके कारण यात्राएं लगी रहेंगी।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। काले सफेद तिल मंदिर में दान करें। 

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं।  मूलांक 7 वालों को सप्ताह की शुरुआत में अपने रुके हुए कामों को पूरा करना चाहिए समय आपके अनुकूल है। व्यापार में प्रमोशन के लिए अपनाए गए रास्ते आपको लाभ देंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। जीवन साथी का साथ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार के दिन यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग भी आवेदन भेज सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी के साथ बहस हो सकती है, परिस्थिति को नजरअंदाज करें। सप्ताह के अंत में बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा खेलकूद में ज्यादा लगेगा। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। पिता की सलाह लेकर किए गए काम लाभदायक रहेंगे।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं। कानों में सोना धारण करें। 

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं।  मूलांक 8 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। कामकाज के नजरिए से भी समय अच्छा है। काफी समय से रुके हुए आपके काम पूरे होंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई उपहार मिलने के योग बनते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। परनिंदा से परहेज करें। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में निवेश किया जा सकता है। सप्ताह के अंत में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अपने क्रोध पर काबू रखें। पिता के साथ मतभेद होने के योग बनते हैं।
उपाय:-  शनि चालीसा का पाठ करें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम लगभग सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें। लोग आपके भोलेपन का फायदा उठा सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा अन्य गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे। उनकी पढ़ाई के लिए योजना बनाएंगे। छोटे भाइयों के साथ विवाद होने के योग बनते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें। लड़ाई-झगड़े की परिस्थितियों को नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!