Weekly numerology (1st-7th August): जन्मतिथि से जानें, आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Aug, 2022 07:42 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले फलों वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय शुभ है। कार्यक्षेत्र पर भी आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप बखूबी निभा पाएंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर या अन्य किसी स्थल पर किसी कर्मचारी वर्ग के साथ बहस में न उलझें। इस सप्ताह आपको मेहनत अधिक करनी होगी। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखें। सप्ताह के अंत में पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। किसी लोहे के औजार को इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें।
उपाय:- किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप अपने मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। बच्चे पढ़ाई में मन एकाग्र कर पाएंगे। आपको अपने आलस्य पर काबू करने की जरूरत है, सफलता अवश्य मिलेगी। कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। अपनी स्वयं की मेहनत से जीत हासिल करेंगे। सप्ताह के मध्य में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करते हुए अच्छे से जांच-परख कर लें। सप्ताह के अंत समय में स्वयं के रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। कुछ मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शारीरिक समस्याएं परेशानी का कारण बन सकती हैं, सेहत का ख्याल रखें।
उपाय:- रात्रि के समय किसी तरल दवा का सेवन न करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में तरक्की के योग बनते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहेगा। उच्च शिक्षा से जुड़े हुए लोग सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे परंतु आपको स्वयं परिश्रम करने की आवश्यकता है। समय का सदुपयोग करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार और कारोबार में भी तरक्की के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य में विद्यार्थी किसी विदेशी शिक्षा प्राप्ति के लिए योजना बनाएंगे। सेहत का ख्याल रखें, सांस से संबंधित कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह के अंत का समय दांपत्य जीवन के सुखों के लिए शुभ रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। घर के बड़े-बुजुर्गों का अनुसरण करना लाभदायक रहेगा। सप्ताह के अंत में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
उपाय:- कौए को नमकीन गाठिया खिलाएं। गले में पीले रंग का धागा पहने।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी संभल कर बिताने की है। सरकारी कामों में कुछ विलंब होंगे। हालांकि आप अपनी चतुराई और सूझबूझ के साथ सफलता हासिल कर सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी से बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर काम करने से लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने के शुभ योग बनते हैं। आप यह समय मौज-मस्ती में दोस्तों के साथ बिताएंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं।
उपाय:- शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, कार्य भार बढ़ेगा। जिसके कारण रोज की दिनचर्या में कुछ बदलाव आएंगे। जिन्हें लेकर मानसिक स्तर पर थोड़ी परेशानियां बन सकती हैं। हालांकि सोच- समझकर समय नियोजन के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। तरक्की के योग बनते हैं। नौकरी में पदोन्नति की संभावनाएं है। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सूझबूझ के साथ सावधानी से बिताएं। आपके लिए गए निर्णय भविष्य का निर्माण करेंगे। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। खर्चा अधिक बना रहेगा। सप्ताह के अंत में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे।
उपाय:- काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। अपनी मेहनत से और समय नियोजन अपनाकर आप सभी कामों को समय से पूरा कर लेंगे। पुराने किसी काम के लिए नकदी धन खर्च करने की जरूरत पड़ सकती है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। हालांकि आप अपने अनुभव से सभी परिस्थितियों को अच्छे से संभाल लेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी के बहकावे में आने से बचे। लोग आपकी परिस्थितियों का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत का समय जीवन साथी के साथ अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने मन की बात अपने साथी के साथ साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। अध्यात्म से मानसिक शांति मिलेगी।
उपाय:- सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सप्ताह की शुरूआत का समय मूलांक 7 वालों के लिए कहीं पर शुभ समाचार लेकर आएगा तो कहीं पर कुछ मानसिक परेशानियां भी खड़ी कर सकता है।
सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो समय शुभ है। हालांकि आपके काम में बेकार की देरी होने की संभावना बनती है। तो दृढ़ संकल्प के साथ अपने कामों को पूरा करने की कोशिश करें। कुछ मानसिक चिंताएं आपके मन को घेर सकती हैं। निराशा के कारण आपका मन कामों में कम लगेगा परंतु सप्ताह के मध्य से लेकर आगे का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।  मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। एकाएक आपको अपनी योजनाओं के लिए रास्ते मिलते नजर आएंगे। सप्ताह के अंत का समय भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले हक में परिवर्तित हो सकते हैं।
उपाय:- केले का दान मंदिर में करें। काले-सफेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम में निवेश न करें। कार्यक्षेत्र पर आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। कामकाज अधिक बना रहेगा। बढ़ता हुआ काम निराशा का कारण बन सकता है और आपके मन में निराशा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मानसिक तनाव के कारण कामकाज में कम मन लगेगा। जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय न लें। गलत संगति में जाने से बचें। हालांकि सप्ताह के मध्य में आप दोबारा से जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको दोबारा प्रेरणा मिलेगी। अपनी मेहनत से आप सभी कामों को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। अकस्मात आपकी योजनाएं और तकनीक काम करेंगी, जिससे आपको अपने काम में फायदा होगा। सप्ताह के अंत का समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। खर्चे अधिक बने रहेंगे, जिसके कारण आर्थिक बजट थोड़ा हिल सकता है।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिता से उचित सलाह मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। आप अपनी सूझबूझ से अपने सभी कामों को समय से पूरा कर लेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अहंकार की भावना से बचें। प्रतियोगिताओं में सफल होने के योग बनते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। बच्चे पढ़ाई की तरफ ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। सप्ताह के मध्य में बृहस्पतिवार के दिन पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें अन्यथा परिस्थितियां आपके विरुद्ध हो सकती हैं। सप्ताह के अंत में बच्चों का मन पढ़ाई-लिखाई की अपेक्षा संगीत नृत्य जैसी कलाओं में ज्यादा लगेगा। फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। संतान के कारण कुछ मानसिक चिंताएं आपको घेरे रहेंगी।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी की प्रतिमा के चरणों से सिंदूर लेकर मस्तक पर लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!