Weekly numerology (23rdJanuary- 29thJanuary): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Jan, 2023 07:01 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत निजी जीवन के नजरिए से अच्छी रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत निजी जीवन के नजरिए से अच्छी रहेगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। सप्ताह के मध्य में आपका मन काम में कम लगेगा। आलस्य के कारण विलंब का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटे बहन- भाइयों के साथ संबंध मधुर होंगे। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
उपाय: सूर्य को जल दें।  शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा अन्य गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग सप्ताह की शुरुआत में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि बुधवार और गुरुवार का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहेगा। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। यात्राओं से लाभ प्राप्त होने की संभावना कम है। कुछ चिंताएं मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। किसी गलत संगति में जाने से बचें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियां आप के ही विरुद्ध हो सकती हैं। सप्ताह के अंत में शनिवार और रविवार का दिन हालांकि आपके लिए अनुकूल रहेगा।
उपाय:- यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत कामकाज के नजरिए से सामान्य रहेगी। रचना, कला, डिजाइन फैशन जैसे क्षेत्रों से जुड़े हुए लोग सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। बुधवार के दिन आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। ज्योतिष विद्या या अन्य कोई गुप्त विद्या सीखने का भी मन बना सकते हैं। मेहनत के परिणाम मिलने में विलंब हो सकता है परंतु निराश न हों। अपने प्रयास करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अनुकूल है। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता मिलने के योग बनते हैं। किसी नए काम की जिम्मेदारी भी आपको मिलेगी। स्वयं भी कोई नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत का समय निजी संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। कारोबार से जुड़े हुए आयामों में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा है। इस दिन की गई यात्रा सफल रहेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। सप्ताह के मध्य में प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना भी बना सकते हैं। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। सरकारी मामलों में न उलझें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।
उपाय :- कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। कारोबार में भी तरक्की होने के योग बनते हैं। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। कार्यक्षेत्र पर महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। शुक्रवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा मांगलिक कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा, जिससे आप अपने कामों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। भावनाओं में आकर निर्णय लेने में असहजता का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:- गणेश भगवान जी की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के शुरुआत का समय शुभ रहेगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपने मन की बात साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के योग बनते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। शुक्रवार के दिन घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। हालांकि सप्ताह के अंत में कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते हैं। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय:- गाय का घी मंदिर में दान करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। कोई भी फैसला लेते हुए दिल से काम करेंगे। सप्ताह के शुरुआत का समय निजी जीवन के नजरिए से ठीक रहेगा। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा है। कामकाज में तरक्की होने के योग बनते हैं। मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। बृहस्पतिवार के दिन कोई लोहे का औजार इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। सेहत का ख्याल रखें। कमर का दर्द, पैरों में जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। शनिवार के दिन सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। मां के साथ किसी बात पर मतभेद होने की संभावना बनती है।
उपाय:- चावल का दान मंदिर में करें। केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सामान्य रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में समय निजी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधनों पर पैसा व्यय होगा। बुधवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं। खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा है। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि शुक्रवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें, दुर्घटना होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत में उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस सप्ताह आप किसी बात को लेकर असमंजसता में रहेंगे। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा।
उपाय:- शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत का समय पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द बीतेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। बुधवार के दिन संतान पक्ष को लेकर कोई चिंता आपको परेशान करेगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों को लेकर भी परेशान रहेंगे। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। हालांकि शुक्रवार से सप्ताह के अंत का समय आपके अनुकूल रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी सलाह प्राप्त होगी। किसी नए काम में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!