Weekly numerology (21st-27th december): जन्मतिथि से जानें आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Jyoti,Updated: 21 Dec, 2020 11:13 AM

weekly numerology 21st 27th december

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले लोगों के लिए यह सप्ताह काफी उतार चढ़ाव वाला रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले लोगों के लिए यह सप्ताह काफी उतार चढ़ाव वाला रहेगा। इस सप्ताह सोमवार का दिन शुभफलप्रदायी रहेगा। आप कार्यों को करने में ऊर्जा व रुचि दिखाएंगे। हालांकि आगे के दिनों में आपका ध्यान काफी मौजमस्ती में रहेगा। एक अच्छी सलाह आपके सप्ताह को अधिक मूल्यवान बना सकती है। व्यापार में लाभप्राप्ति के योग बनते हैं। कार्यों की अधिकता के कारण आप स्वयं के रख रखाव को नजरअंदाज कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में ऑफिस में बॉस के साथ कोई कहासुनी हो सकती है, हालांकि मित्रपक्ष पूर्ण सहयोगी साबित होगा।
उपाय:- काले व नीले रंग का परहेज करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। आप इस सप्ताह भावनाओं के साथ साथ तथ्यों पर भी ध्यान देते हैं तो कारोबार व व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। बच्चों का मन कला व रचना के क्षेत्र में हो सकता है। सप्ताह के अंत में माता की सेहत का ख्याल रखें। आपके स्वभाव में हठ उत्पन्न हो सकता है। किसी को पैसा उधार न दें। घर में किसी प्रकार की दावत का आयोजन हो सकता है।
उपाय:- चांदी के पात्र में जल पियें। बरगद के पेड़ को जल दे, व गीली हुई मिट्टी से तिलक लगाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले लोगों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक फल लेकर आया है। सोमवार का दिन विशेष शुभ है। मेहनत से मन ना चुराएं, सफलता अवश्य प्राप्त होगी। घर में बड़ों की सेहत का ख्याल रखें। वाणिज्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। सप्ताह के अंत में आपका मन किसी रहस्यमयी गुत्थी को सुलझाने के बारे में प्रेरित हो सकता है। आप अपनी सूझबूझ से कुछ छिपे हुए तथ्यों को जान पाएंगे। आपको चाहिए कि एक अच्छी निर्णायक शक्ति के साथ आगे बढ़ें।
उपाय:- पीले रंग का रुमाल साथ रखें। केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को कोई गले सम्बंधी विकार उत्पन्न हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें। आप अपने विचारों को यदि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से मार्गदर्शन देते हैं तो नुकसान से बच सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आप खरीदारी पर व्यय कर सकते हैं। घर में किसी बड़े से मतभेद हो सकता है। आप गुस्से में गलत संगत का साथ लेने से बचें। भाई या दोस्त विशेष मददगार साबित होंगे। 
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा धैर्य से व्यतीत करना होगा। आप अपनी नासमझी से घर में कलह का कारण बन सकते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य तक परिस्थितियां बेहतर होंगी। जीवनसाथी के साथ सम्बंध मधुर होंगे। मां बेटी के रिश्तों में नजदिकी आएगी। सप्ताह के अंत का समय व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। आप अपनी वाककला के दम पर लाभप्राप्ति के योग को प्रबल बना लेंगे। सप्ताह के अंत में गुस्से पर काबू पाएं।
उपाय:- फिटकरी से दांत साफ करें। गणेश जी की स्तुति करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले लोगों की सप्ताह के शुरुआत में जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। हालांकि आगे का सप्ताह अच्छा व्यतीत होगा। आप किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आप किसी अदभुत रचना को रूप दे सकते हैं। आपके जीवन में प्रेमसंबंध दस्तक दे सकता है। सप्ताह के अंत में आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सप्ताह के अंत में क्रोध पर काबू रखें, यह रिश्तों की सौम्यता को खराब कर सकता है।
उपाय:- साफ सुथरे वस्त्र पहनें। गाय का घी मंदिर में दान दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले लोगों के लिए यह सप्ताह औसतन सकारात्मक रहेगा। आपका रुझान गुप्तविद्याओं की ओर हो सकता है। सप्ताह के शुरुआत में आप किसी रिसर्च पर काम कर सकते हैं। मंगलवार के दिन स्वयं को किसी लालच व प्रलोभन से दूर रखें। सप्ताह के मध्य का समय घर परिवार के साथ खुशनुमा बितेगा। आप अपने मन पर जो एक बोझ महसूस कर रहें हैं बेहतर है कि जीवनसाथी के साथ बातों का साझा करें। किसी लोहे के हथियार का इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें, दुर्घटना सम्भव है। सप्ताह के अंत में संतान को लेकर मन व्याकुल हो सकता है। 
उपाय:- कानों में सोना धारण करें। केले का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले लोगों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले फलों वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों की अधिकता बनी रहेगी। आप अनैतिक कार्य का विरोध करेंगे। हालांकि आपको लगातार ऐसे व्यक्तियों का साथ प्राप्त होगा जो आपको आपके पथ से भटकाने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य जीवन के नजरिए से देखें तो सप्ताह अच्छा है। आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सप्ताह के अंत में यात्राएं सम्भव हैं। आपके स्वभाव में आलस की वृद्धि हो सकती है। आपका रुझान मौजमस्ती की तरफ ज्यादा रहेगा।
उपाय:- सरसों के तेल का दीपक शनिदेव जी के मंदिर में जलाएं। गुरुजनों व बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक इस सप्ताह काम पर कम व इधर उधर की बातों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। सोमवार के दिन पिता की सलाह विशेष मददगार साबित होगी। आपके मस्तिष्क में उठ रहे विचारों को थोड़ा समझदारी से दूसरों के सामने रखें, अन्यथा आप किसी की सहमति प्राप्त नहीं कर पाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में सन्तान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वभाव में कर्कशता आ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय:- हनुमान जी की प्रतिमा के चरणों से सिंदूर लेकर तिलक लगाएं। व्यायाम व योग को अपनाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!