Weekly Tarot Horoscope (June 23-30): जानें, टैरो कार्ड्स लेकर आए हैं क्या खास

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Jun, 2020 02:18 PM

weekly tarot horoscope

पंजाब केसरी के पाठकों के लिए आज हम आरंभ करने जा रहे हैं, साप्ताहिक टैरो राशिफल। इस सप्ताह आपके लिए टैरो कार्ड्स लेकर आए हैं क्या खास। आइए जानें, टैरो की कहानी परम जस्सल की जुबानी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Weekly Tarot Horoscope: पंजाब केसरी के पाठकों के लिए आज हम आरंभ करने जा रहे हैं, साप्ताहिक टैरो राशिफल। इस सप्ताह आपके लिए टैरो कार्ड्स लेकर आए हैं क्या खास। आइए जानें, टैरो की कहानी परम जस्सल की जुबानी। प्रस्तुत राशियां चंद्र राशि पर अधारित हैं। ध्यान रखें जब भी कोई उपाए करें, उस दौरान नॉनवेज और ड्रिंक का सेवन नहीं करना। सबसे बड़ी बात कोई भी गलत काम नहीं करना जैसे जुआ खेलना या किसी के साथ धोखा या फरेब करना। अधिक जानकारी के लिए आप टैरो कार्ड रिडर परम जस्सल जी से ईमेल के माध्यम से पूछ सकते हैं, अपने मनचाहे सवाल। ये राशिफल 23 जून, मंगलवार से लेकर 30 जून, मंगलवार तक है। 

मेष- इस हफ्ते आपको अपनी जिंदगी के बहुत छुपे हुए सकारात्मक और नकारात्मक पहलु देखने को मिलेंगे। आपको बहुत ही शांति का प्रदर्शन करना होगा। निराशाजनक लोगों से सामना करना पड़ेगा। कुछ ऐसी मुश्किलें होंगी, जो आपको खुद के बारे में सोचने पर मजबूर कर देंगी।
उपाय- हर रोज़ चीनी और आटा मिलाकर चींटियों को डालें। बासी खाना नहीं खाएं।

वृष- सितारे आपका साथ देंगे परन्तु झूठ का प्रयोग कम करें नहीं तो आपको खुद ही अजीब सा डर खा जायेगा। अपनी मां से दिल की बात कर सकते हैं। नौकरी में कुछ उठा पटक हो सकती है। सब्र करना होगा।
उपाय- सुबह 5 या 6 बजे उठ कर हर रोज़ कम से कम 20 मिनट तक पाठ-पूजा करें।

मिथुन- घर में नये मेहमान का आगमन होने वाला है। शादी या बेबी का कोई नया समाचार आएगा। आपको शांति का सुखद अहसास होगा। 
उपाय- घर के पास या घर में कुछ फूलों के पौधे लगाएं। 

कर्क- बहुत सारा दिमाग़ होने के बावजूद आपकी समझ पर कोई न कोई फितूर बना रहेगा। पैसे की कमी फील होगी और आपस में खिंचाव जैसी स्थिती महसूस होगी। आपको इस वीक यात्रा से बचना है।
उपाय- पूरा सप्ताह काले कपड़े नहीं पहनें और नॉन वेज भी न खाएं। रोज़ सुबह सूर्य को जल दें। पॉकिट में एक हल्दी की गांठ रखें।

सिंह- अपने छोटे बहन-भाई की सेहत का ध्यान रखो और आपके लिए बहुत अच्छा टाइम आ रहा है। किसी फीमेल की वजह से काफ़ी अच्छा फील होगा। आपको दोस्तों से बात करने का भी मौका मिलेगा।
उपाय- रोज़ अपनी थाली की आधी रोटी कुत्ते को डालें। 

कन्या- मान सम्मान प्राप्त होने की आशा है। जॉब पर थोड़ा असहज महसूस होगा। आपसी सहभगी से हेल्प मिल सकती है।
उपाय- मीठी रोटी का सेवन करें और अपनी मां का आशीर्वाद रोज़ लें।

तुला- आपको विवाह की चिंता सता सकती है। जॉब या शिक्षा से संबंधित कोई गुड न्यूज़ तो मिल सकती है पर घर के बड़े लोग आपसे किसी बात से नाराज भी हो सकते हैं। अपने बड़ों के साथ ज्यादा टाइम व्यतीत करें।
उपाय- घर में सुबह जल्दी उठ कर तिल के तेल का दिया जलाएं, पूरा हफ्ता सब ठीक होगा।

वृश्चिक- आपकी सुबह काफ़ी अच्छी होगी परन्तु शाम होते-होते थोड़ा लौ फील होगा। आपको रोज़ पाठ से शुरुआत करनी होगी, तभी सभी काम पूर्ण होंगे नहीं तो बहुत पीछे रह जाएंगे। आपको पेट में दर्द भी हो सकता है।
उपाय- आपको अपने घर की रसोई को अच्छा, साफ और महक वाला बनाना है। हर रोज़ एक माला ॐ की करें। 

धनु- आपकी मेहनत ज्यादा है पर आपको वो सब मिल जाएगा, जो काफ़ी टाइम से सिर्फ़ सोच रहे थे। आपको अब अपनी जोन से बाहर निकलना है, दिल की बात अपने घर में कह दें, टेंशन दूर होगी।
उपाय- गाय को रोज़ चारा दें या गरीब को सब्जी ले दें। 

मकर- घर में इस हफ्ते मिला जुला माहौल होगा। घर में अंजानी सी नकारात्मक ऊर्जा फील होगी, कुछ घुटन सी भी महसूस हो सकती है। घर में पुराना पड़ा सामान निकाल दें।
उपाय- घर में गूगल धूप और कपूर जलाना है। अपना पुराना जूता किसी को दें। 

कुम्भ- आपको इस सप्ताह खुशखबरी मिलेगी और कोर्ट का कोई केस चल रहा है तो आपके पक्ष में होगा। आनंद की अनुभूति होगी। 
उपाय- शुक्रवार को 2 बरगद के पेड़ लगाएं, सभी रुकावटें हट जाएंगी।

मीन- बच्चों के साथ कहीं बाहर जाना हो सकता है और आपको धार्मिक जगह जाने की इच्छा हो सकती है। आपके काम में तरक्की होगी, अपने साथ रोज़ 2 इलायची रखें।
उपाय- आपको अपनों के साथ रहना है तो कुछ रिश्ते और अच्छे करने होंगे। रोज़ घर में कोई भी मीठा फल ले कर जाएं।

परम जस्सल
fmtarotreader@gmail.com

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!