Weekly Tarot Horoscope (July1-8): टैरो की कहानी परम जस्सल की जुबानी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jul, 2020 01:42 PM

weekly tarot horoscope

मेष राशि- आपको इस सप्ताह मीठा नहीं खाना और अगर खाना ही हो तो कुदरती मीठा खाएं जैसे फल। आपको इस सप्ताह किसी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि- आपको इस सप्ताह मीठा नहीं खाना और अगर खाना ही हो तो कुदरती मीठा खाएं जैसे फल। आपको इस सप्ताह किसी मधुर सम्बन्ध में रहने का अवसर मिलेगा। 
उपाय- रोज़ सुबह सूर्य को जल दें और शाम को एक मुट्ठी चावल घर के बाहर फेंके।

वृष राशि- किसी लम्बी बीमारी से निज़ात मिलेगी, आपके लिए सुखद अहसास होगा। नौकर आपका कहा आराम से सुन लेंगे और घर में किसी बहुत बड़ी बहस का भी अंत होगा। पैसा आने के रास्ते खुल जाएंगे। 
उपाय- सवा किलो अनाज किसी भी मंदिर या पार्क में डाल दें।

मिथुन राशि- सीखी हुई विद्या इस हफ्ते काम आएगी और मन खूब खुश रहेगा। अपने आसपास के माहौल से दुखी होंगे। फिर भी इन सब को नज़रअंदाज कर के अगली नई ख़ुशी के लिए तैयार रहें, इज्जत को चार चांद लग जाएंगे। 
उपाय- अपने हाथों से रोज सुबह की पहली रोटी कुत्ते को दें।

कर्क राशि- अपनी आदतों को बदलें। घर में किसी भी लड़ाई में खुद को प्रधान नहीं बनाएं, दूर से ही सब ठीक करने की कोशिश करें नहीं तो सारा मामला आप पर ही दिक्कत देगा। 
उपाय- घर से पुराने नकली फूल और गमले निकाल दें।

सिंह राशि- पूरा सप्ताह मूड अप एंड डाउन रहेगा। सोच-विचार ज्यादा होगा, किसी विचार से खुद को ज्यादा ही जोड़ लेंगे जो आपकी सेहत ख़राब कर सकता है। दूसरों को देख कर खुद को चिंता खा सकती है।
उपाय- रोज़ सुबह नमक से नहाना है और किसी को चप्पल का दान करना है।

कन्या राशि- आपके आस-पास किसी की मृत्यु की खबर चिंता का सबब बन सकती है। नकारात्मक विचारों को खुद के भीतर आने से रोकें।
उपाय- अपने बड़े लोगों से आशीर्वाद लें और उनको रोज़ घर में इज्जत से खाना खिलाएं। 

तुला राशि- दूसरों को देख कर जलन होगी। घर में सभी से प्यार मिलेगा। जो बातों को भूलाने में मदद करेगा। नई मोहब्बत आपके लिए वरदान साबित होगी। 
उपाय- पूरा सप्ताह खट्टा नहीं खाना। मंदिर में बूंदी के लड्डूओं का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि- आपको इस सप्ताह तैयार रहने का मन करेगा। नये-नये कपड़ो का पहनने का मन करेगा, बाहर घूमने के असार हैं।
उपाय- ॐ शांति ॐ का पाठ करें।

धनु राशि- धार्मिक कामों में ज्यादा मन लगेगा। अपनी ख़ुशी छुपानी है, जगजाहिर न करें। अपने साथी के मन को जरूर पड़ें।
उपाय- हरा धनिया ज्यादा इस्तमाल करें। बालों को बांध कर रखें।

मकर राशि- आपके लिए ये सप्ताह बहुत बढ़िया रहने वाला है। कोई भी बड़ा फैसला करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। बड़ों से सलाह लेंगे तो धोखा नहीं खाएंगे।
उपाय- रोज़ सुबह कच्चा दूध नाहने के पानी में डालें, सभी मानोकामनाएं पूरी होंगी। जितना हो सकता है आप गाय माता की सेवा करें और उनको गुड़ खिलाएं।

कुम्भ राशि- आपको छोटी-छोटी बातों से ख़ुशी मिलेगी और धन आने के असार बनेंगे। आस पास के माहौल में इज्जत बढ़ेगी। कोई बहुत बड़ा उपहार मिल सकता है।
उपाय- घर में कपूर जलाना है और छत पर पक्षी के लिया पानी रखें।

मीन राशि- काम करने का मन नहीं करेगा। घर पर माहौल आपको बेचैन करेगा आपके ससुराल पक्ष में कोई अनहोनी घटित हो सकती है। जो आपको भी प्रभावित करेगी, खुद को सभी चीजों से बचाना है। 
उपाय- आटे का हलवा खुद बनाएं और अपने इष्ट को भोग लगा कर खाएं।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!