Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Dec, 2018 03:22 PM
वर्ष 2018 को अलविदा कहने का समय आ गया है। 2019 के स्वागत में कुछ ही दिन बचे हैं। तो उससे पहले क्यों न जान लें अंग्रेजी नववर्ष 2019 कैसा रहने वाला है। अंक ज्योतिष को प्रचलित भाषा में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं,
ये नहीं देखा तो क्या देखा (video)
वर्ष 2018 को अलविदा कहने का समय आ गया है। 2019 के स्वागत में कुछ ही दिन बचे हैं। तो उससे पहले क्यों न जान लें अंग्रेजी नववर्ष 2019 कैसा रहने वाला है। अंक ज्योतिष को प्रचलित भाषा में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं, ज्यादातर लोग इसे विदेशी ज्ञान के नाम से जानते हैं। हकीकत में ऐसा नहीं है अंक ज्योतिष हमारे भारत की ही देन है। आश्चर्य में डाल देने वाले इस ज्ञान की सच्चाई और उपयोगिता आधुनिक उपकरणों से सिद्ध हुई है। सबसे पहले अपनी बर्ड डेट से जानें क्या है आपका मूलांक-
मूलांक 3- 3, 12, 21, 30 डेट को जन्म लेने वालों का मूलांक 3 होता है। इस अंक के स्वामी गुरु व राशि धनु है। 2019 में आप भूल कर भी अधिक भोजन न करें और चर्बीयुक्त पदार्थों के सेवन से बचें। फलों का सेवन अधिक करें। अपनी जेब में पीले रंग का रुमाल रखें तथा पीले पुखराज (न्यूनतम तीन रत्ती वाला) को धारण करें। रक्त संबंधी बीमारियों तथा वायु रोगों के प्रति सावधान रहें। ईर्ष्या एवं द्वेष की भावना आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ा सकती है, इससे बचें। जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव आने के योग हैं। अपनी चादर देखकर पैर पसारे। खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा कर्जों में फंस सकते हैं।
2019 आपके लिए बहुत अमेजिंग रहने वाला है। खुशियां खुली बांहों से आपका स्वागत करने के लिए तैयार खड़ी हैं। हनी और मनी दोनों मिलने के खास योग हैं। साल का आरंभ और अंत तो बहुत खास रहने वाला है। मान-यश बढ़ेगा, सोसाइटी में अलग पहचान बनेगी। किसी का भी संग करने से पहले सोच-विचार कर लें। बुरी संगत में पड़कर बर्बाद हो जाएंगे और घर-परिवार को भी तबाह करेंगे। स्किन और ब्लड प्रैशर की समस्या हो सकती है। फ्रेंड सर्कल और रिश्तेदार हेल्प के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उनके सहयोग से असंभव लगने वाले काम भी संभव हो जाएंगे।
शुभ अंक : 3, 6 और 9
शुभ रंग : पीला, केसरी, सिंदूरी और गुलाबी
शुभ दिन : मंगलवार गुरुवार और शुक्रवार
शुभ रत्न : पुखराज
मूलांक 1 वालों के लिए आने वाला साल कैसा रहेगा
मूलांक 2 वालों के लिए 2019 में क्या खास है
जानिए, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2019
जानिए, वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा 2019