Kundli Tv- सूर्य के धनु राशि के गोचर पर कैसा पड़ेगा आपकी ज़िंदगी पर असर ?

Edited By Lata,Updated: 16 Dec, 2018 10:18 AM

what will affect of transitamount of sun on your life

रविवार दिनांक 16.12.18 को मार्गशीर्ष शुक्ल नवमी पर सूर्य के धनु राशि में आगमन पर धनु संक्रांति मनाएंगे। ज्योतिष शास्त्रनुसार सूर्य हर माह में राशि परिवर्तन करता है तो उस काल को संक्रांति कहते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
रविवार दिनांक 16.12.18 को मार्गशीर्ष शुक्ल नवमी पर सूर्य के धनु राशि में आगमन पर धनु संक्रांति मनाएंगे। ज्योतिष शास्त्रनुसार सूर्य हर माह में राशि परिवर्तन करता है तो उस काल को संक्रांति कहते हैं। इस संक्रांति में सूर्य वृश्चिक से धनु में प्रवेश करते हैं। पंचांग के अनुसार सूर्य वृश्चिक से धनु में संडे 16.12.18 को प्रातः 09:24 पर प्रवेश करेंगे। धनु संक्रांति का पुण्यकाल प्रातः 09:24 से दिन 15:48 तक रहेगा। महापुण्यकाल प्रातः 09:24 से 09:48 तक रहेगा। इसी दिन से सौर पौष माह शुरू होगा, अतः इसे पौष संक्रांति भी कहते हैं। रविवार पर संक्रांति होने से राजनीति में अस्थिरता व अशांति रहेगी। राजनेताओं में परस्पर टकराव बढ़ेगा। घी, तेल, अनाज व दैनिक उपभोग की चीज़ों के दाम बढ़ने से जनता परेशान होगी। धनु संक्रांति के विशेष पूजन व उपाय से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है, पेट के विकारों का शमन होता है, पैतृक संपत्ति से लाभ मिलता है। 
PunjabKesari
स्पेशल पूजन विधि: सुबह के समय सूर्यदेव का विधिवत पूजन करें। सिंदूर युक्त गाय के घी का दीपक करें, गुगल से धूप करें, हल्दी चढ़ाएं। पीले व लाल फूल चढ़ाएं। किशमिश का फलाहार चढ़ाएं। जलेबी का भोग लगाएं व लाल चंदन की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद तांबे के लोटे में जल, हल्दी लाल चंदन, रोलो, गुड़ डालकर सूर्य को अर्ध्य दें। पूजन उपरांत फलाहार व भोग लाल गाय को खिलाएं।

सुबह का मुहूर्त: प्रातः 09:00 से सुबह 10:00 तक।

महा पुण्यकाल मुहूर्त: सुबह 09:24 से सुबह 09:48 तक।
PunjabKesari
महा दान मुहूर्त: सुबह 09:24 से दिन 12:17 तक। (सर्वार्थ सिद्धि योग) 

स्पेशल सूर्य मंत्र: ॐ भास्कराय नमः॥

स्पेशल टोटके: 
पेट के विकारों के शमन के लिए: सूर्य पर चढ़े अनारदाने का सेवन करें।

पैतृक संपत्ति में लाभ के लिए: सूर्यदेव पर चढ़े 4 जायफल जलप्रवाह करें।
PunjabKesari
मानसिक एकाग्रता में वृद्धि के लिए: सूर्यदेव पर चढ़ी हल्दी से नित्य तिलक करें।

गुडलक के लिए: सूर्यदेव पर चढ़ा लाल गुडहल का फूल तिजोरी में रखें। 

विवाद टालने के लिए: लाल चंदन की माला से "ह्रीं मार्ताण्डाय नमः" मंत्र का जाप करें।

नुकसान से बचने के लिए: सूर्यदेव पर बिल्वपत्र चढ़ाएं।
PunjabKesari
प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: सूर्यदेव पर अनार का फूल चढ़ाएं। 

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: सूर्यदेव पर भोजपत्र चढ़ाकर किताब में रखें।
PunjabKesari
फॅमिली हैप्पीनेस के लिए: सूर्यदेव की कपूर से रक्त चंदन जलाकर आरती करें।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: सूर्यदेव पर गुलाब का इत्र चढ़ाएं। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com
सनातन धर्म में क्यों बंटे हैं भगवान ? (Video)

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!