Edited By Lata,Updated: 10 May, 2019 02:46 PM
हिंदू धर्म में भगवान की पूजा करना का समय सुबह और शाम का बताया गया है। क्योंकि उसी समय पूजा करने का ज्यादा फायदा मिलता है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म में भगवान की पूजा करना का समय सुबह और शाम का बताया गया है। क्योंकि उसी समय पूजा करने का ज्यादा फायदा मिलता है। जैसे कि शिवलिंग पर अगर जल चढ़ाना हो तो सुबह का समय ही सही रहता है। वैसे तो भगवान को किसी भी समय याद किया जा सकता है, लेकिन ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। लेकिन क्या किसी ने कभी ये सोचा है कि सुबह-सुबह ही पूजा करने से क्या लाभ मिलता है। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं इस रहस्य के बारे में।
पूजा के समय आपको भी आती है उबासी तो ज़रूर देखें ये VIDEO
कहते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त को देवताओं का समय माना गया है। इस समय जागने और पूजन कर्म करने से पूजा जल्दी सफल होती है। सुबह सूर्योदय के समय सभी दैवीय शक्तियां जागृत हो जाती हैं। जिस प्रकार सूर्य की पहली किरण से फूल खिल जाते हैं, ठीक इसी प्रकार सुबह-सुबह की सूर्य की किरणें हमारे शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं। शास्त्रों में दोपहर 12 से 4 का समय पितरों की पूजा के लिए शुभ माना जाता है और इस टाइम भगवान की पूजा नहीं की जाती है।
बिना मन को शांत किए किसी भी तरह का पूजा-पाठ भगवान स्वीकार नहीं करते हैं। भगवान की पूजा करते समय हमारा मन का शांत होना बहुत जरूरी होता है। तभी शांत मन से पूजा में ध्यान लगा पाते हैं। क्योंकि एकाग्रता के बिना की गई पूजा सफल नहीं हो पाती है। सुबह का समय पूजा के लिए श्रेष्ठ है, क्योंकि जागने के बाद हमारा मन शांत और स्थिर रहता है। दिमाग में इधर-उधर की बातें या व्यर्थ विचार नहीं होते। भगवान की भक्ति के लिए जरूरी है कि मन एकाग्र रहे ताकि प्रभु में पूरा ध्यान लगाया जा सके।
आप भी पूजा में काले कपड़े पहनकर जाते हैं तो... (VIDEO)
शास्त्रों के अनुसार सुबह की गई पूजा के प्रभाव से मन को इतना बल मिलता है कि हम दिनभर के सारे तनाव आसानी से सहन कर पाते हैं। सुबह जल्दी जागने से स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। सुबह पूजा में किए गए ध्यान से दिमाग तेजी से चलता है, हम एक साथ कई योजनाओं पर कार्य कर पाते हैं।
पूजा के समय बुझ जाए दिया तो बस करें ये 1 उपाय, हो जाएंगे अमीर (VIDEO)