इस मणि की शक्ति से आप भी बन सकते हैं धनवान

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 May, 2018 11:27 AM

with the power of this gem you can become rich

ज्ञान और अज्ञान जीवन नदी के दो तट हैं। एक का उद्देश्य जीवन-लक्ष्य की खोज है तो दूसरे का जीवन-लक्ष्य से भटकाव। एक को धारण कर जीवन धन्य हो उठता है, मानव जीवन सफल हो जाता है, जबकि दूसरे का साथ जीते-जी

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

ज्ञान और अज्ञान जीवन नदी के दो तट हैं। एक का उद्देश्य जीवन-लक्ष्य की खोज है तो दूसरे का जीवन-लक्ष्य से भटकाव। एक को धारण कर जीवन धन्य हो उठता है, मानव जीवन सफल हो जाता है, जबकि दूसरे का साथ जीते-जी कितनी ही बार मार देता है, कलंकित करता है और अस्तित्व को शून्य में मिलाकर अपमान की गर्त में धकेलकर आत्मग्लानि से भर देता है।

PunjabKesari
पहली धारा ज्ञान की है जो ऊर्जावान वाणी बनकर शब्द की उपासना से प्राण-प्रतिष्ठित होती है। इसके श्रवण मात्र से मन, कर्म, वचन धन्य हो उठते हैं। व्यक्ति वंदनीय हो जाता है। यह देवत्व का मार्ग है जो शांति, दया, उपकार, संतोष, प्रेरणा व उत्साह का सृजन कर मनुष्य को सन्मार्ग की ओर ले जाने में सहायक होता है और बदले में सम्मान, आनंद और असली खुशी की अलौकिक सृष्टि की रचना करता है।

PunjabKesari
ज्ञान से पुण्य का उदय होता है, जबकि अज्ञान पाप व भय को जन्म देता है। अज्ञान के अंधकार में मनुष्य का तन व मन मैला हो जाता है। वह न कुछ अच्छा सोच पाता है और न ही अच्छा कर पाता है, न स्वयं अच्छा रह पाता है, न दूसरों को ही अच्छा रख पाता है। पग-पग पर बैर, घृणा, द्वेष कुंडली मारकर उसे डसते रहते हैं। उनके विष से वह पूरे परिवेश को ही विषाक्त बनाता चला जाता है। अज्ञानी का जीवन इस सांसारिक भवसागर में एक ऐसी नाव के समान है, जो इसे पार करने के लिए बनी तो है लेकिन जिसकी तलहटी में अज्ञानतारूपी छोटे-छोटे अनेक छेद हैं। अज्ञानता के छिद्रों से जीवन महासमुद्र की तृष्णाओं, इच्छाओं का जल उसे लक्ष्य तक पहुंचने से पूर्व ही उसी भवसागर में डूबने में सहायक हो जाता है। ठीक उसी तरह अज्ञानता से भरा हुआ हमारा जीवन एक दिन हमें संसार सागर में डुबो देने की कुंजी बन जाता है।

PunjabKesari
श्रीमद् भागवत के अनुसार अज्ञान से ज्ञान ढंका होता है। इसी से सब अज्ञानी प्राणी मोह को प्राप्त होते हैं। अज्ञान दुखों का विस्तार करता है। लेकिन ज्ञान ऐसी पारसमणि है, जिसके संपर्क में आकर महत्वहीन व श्रीविहीन व्यक्ति न केवल महत्वपूर्ण हो जाता है, बल्कि श्रीयुक्त हो सबके कल्याण में भी सहायक होता है।

कैसे पराई महिला को करें वश में !

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!