Ramadan 2019: इन देशों में रखे जाते हैं दुनिया के सबसे बड़े रोज़े, जानिए कहां

Edited By Jyoti,Updated: 30 May, 2019 06:06 PM

world longest and shortest fasting hours in ramadan

रमज़ान का महीना चल रहा है। जिस दौरान अल्लाह की रहमत पाने के लिए मुस्लिम लोग  पूरी शिद्दत से परवर दिगार की इबादत करते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
रमज़ान का महीना चल रहा है। जिस दौरान अल्लाह की रहमत पाने के लिए मुस्लिम लोग पूरी शिद्दत से परवर दिगार की इबादत करते हैं। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार मुस्लिम समुदाय के लोग रमज़ान के दौरान पूरा महीना रोज़े रखते हैं। इसके अलावा पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं। आज हम आपको रमज़ान के इस पाक महीने से ही जुड़ी कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं। जिसके द्वारा आप मुस्लिम धर्म के इस खास और पाक त्यौहार से और अच्छे से रू-ब-रू हो सकेंगे।
PunjabKesari, , Ramadan, Ramadan 2019, Ramzan 2019, Islamic Religion, Roze, रोज़े, रमज़ान, रमादान, Ramzan
जैसे कि आप सब जानते हैं कि इस महीने में मुस्लिम लोग रोज़े रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस पूरी दुनिया में कहीं रोज़ा बहुत छोटा रखा जाता है तो कहीं बहुत बड़ा। वैसे तो हम आपने आर्टिकल्स के जरिए आपको ऐसे बहुत से देशों के बारे में बता चुके हैं जहां रमज़ान और रोज़ों के साथ कई और मान्यताएं जुड़ी हुई है। लेकिन आज हम जानेंगे कि आख़िर दुनिया की वो कौन सी जगहें हैं जहां सबसे छोटा और लंबा रोज़ा रखा जाता है।

कहा जाता है रूस के मरमांस्क में रहने वाले मुसलमान लोग 20 घंटे से भी ज्यादा लंबा रोज़ा रख रहे हैं। तो वहीं इस मामले में स्वीडन के लुलिया का भी लगभग ऐसा ही हाल है। यहां के लोग भी लगभग 20 घंटे का रोज़ा रख रहे हैं। जबकि एडिनबर्ग (स्कॉटलैंड) में रहने वाले मुस्लिम 18 घंटे से ज्यादा लंबा रोज़ा कर रहे हैं।
, Ramadan, Ramadan 2019, Ramzan 2019, Islamic Religion, Roze, रोज़े, रमज़ान, रमादान, Ramzan
इसके अलावा बात करें लंदन (इंग्लैंड), बर्लिन (जर्मनी) और पेरिस (फ्रांस) में रहने वालो लोगों की तो ये लोग 17 घंटे से ज्यादा का रोज़ा कर रहे हैं। टोरंटो (कनाडा) तेहरान (इरान), इस्लामाबाद (पाकिस्तान) न्यूयॉर्क (अमेरिका) में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग 15 घंटे से ज्यादा के रोज़े रख रहे हैं।

अब बताते हैं कि भारत की राजधानी दिल्ली में रहने वालो लोगों के बारे में, यहां के लोग 14 घंटे से ज्यादा का रोज़ा रख रहे हैं।

तो वहीं केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) और उशुआला (अर्जेंटीना) जैसी जगहों पर सबसे कम समय केवल 11 से 12 घंटों तक का रोज़ा रखा जा रहा है।
, Ramadan, Ramadan 2019, Ramzan 2019, Islamic Religion, Roze, रोज़े, रमज़ान, रमादान, Ramzan

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!