Yashoda Jayanti 2020: माता यशोदा ने पहले ही मांग लिया था भगवान कृष्ण को वरदान के रूप में

Edited By Lata,Updated: 11 Feb, 2020 03:33 PM

yashoda jayanti 2020

हिंदू पंचांग के अनुसार यशोदा जंयती का पर्व माता यशोदा के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू पंचांग के अनुसार यशोदा जंयती का पर्व माता यशोदा के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है और इस साल ये दिन 14 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस बात से तो सब वाकिफ ही हैं कि भगवान कृष्ण को जन्म तो देवकी माता ने दिया था लेकिन पालन-पोषण माता यशोदा ने ही उनका किया था। शास्त्रो के अनुसार इस दिन यदि कोई स्त्री माता यशोदा और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करती है तो भगवान श्री कृष्ण उसे बाल रूप में अवश्य ही दर्शन देते हैं। चलिए आज जानते हैं इस दिन से जुड़ी एक पौराणिक कथा को-
Follow us on Instagram
PunjabKesari
पौराणिक कथा के अनुसार माता यशोदा ने भगवान विष्णु की कठोर तपस्या की थी। जिससे प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें वरदान मांगने के लिए कहा तब माता यशोदा ने कहा कि मेरी इच्छा तब ही पूर्ण होगी जब आप मुझे पुत्र रूप में प्राप्त होंगे। इसके बाद भगवान विष्णु ने कहा कि आने वाले समय में वासुदेव और देवकी मां के घर में जन्म लूंगा। लेकिन मेरा लालन पालन आप ही करेंगी। जैसे-जैसे समय बीतता गया और वैसे ही उनको वरदान के रूप में कृष्ण प्राप्त हुए।
Follow us on Twitter
PunjabKesari
भगवान श्री कृष्ण ने देवकी और वासुदेव के यहां आठवीं संतान के रूप में पुत्र का जन्म लिया और इसके बाद वासुदेव उन्हें नदं और यशोदा के यहां छोड़ आए। जिससे उन्हें कंस के क्रोध से बचाया जा सके और उनका लालन पालन अच्छी प्रकार से हो सके। इसके बाद माता यशोदा ने कृष्ण जी का लालन पालन किया। जिसका तुलना भी नहीं की जा सकती है। माता यशोदा के विषय में श्रीमद्भागवत में कहा गया है- 'मुक्तिदाता भगवान से जो कृपाप्रसाद नन्दरानी यशोदा को मिला, वैसा न ब्रह्माजी को, न शंकर को, न उनकी अर्धांगिनी लक्ष्मीजी को कभी प्राप्त हुआ।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!