मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से भारत बना सबसे तीव्र वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था: जेटली

Edited By ,Updated: 16 May, 2016 01:59 PM

finance minister arun jaitley

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि उद्योग धंधों को बढ़ावा देने वाली मोदी सरकार की अनुकूल आर्थिक नीतियों से भारत आज दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि उद्योग धंधों को बढ़ावा देने वाली मोदी सरकार की अनुकूल आर्थिक नीतियों से भारत आज दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है और इस साल अच्छे मानसून का पूर्वानुमान साकार होने से यह और अधिक तेज गति से वृद्धि दर्ज करेगी। जेटली ने कहा कि आने वाले तीन वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था की इस गति में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वभर में छायी सुस्ती के बावजूद भारत आज सबसे तेज गति से बढऩे वाली अर्थव्यवस्था है।

केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ग्रामीण क्षेत्र, रोजगार सृजन और मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखने को प्राथमिकता दे रही है। मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में जेटली ने कहा, ‘‘हमारी सरकार आने से पहले 10 साल में (पूर्ववर्ती संप्रग सरकार में) जो कुछ हो रहा था, वह आपके सामने है।

तब लोग नीतिगत पंगुता की बात कर रहे थे और हमारी सरकार (राजग) के सत्ता में आने के बाद वही लोग भारतीय अर्थव्यवस्था को सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बता रहे हैं।’’   जेटली ने यहां ‘इंडियन वुमन प्रेस कोर’ में आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘भारत अभी 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ आगे बढ़ रहा है। हम तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढऩे वाली अर्थव्यवस्था है।’’

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!