एक लाख 23 हजार बालिकाओं को मिलेगा गार्गी पुरस्कार

Edited By Sonia Goswami,Updated: 29 Sep, 2018 10:16 AM

1 26 lac girls of the state to get  gargi award

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सैकण्डरी एवं सीनियर सैकण्डरी, प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा-2018 में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली एक लाख 23 हजार बालिकाओं को इस वर्ष गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

जयपुरः राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सैकण्डरी एवं सीनियर सैकण्डरी, प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा-2018 में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली एक लाख 23 हजार बालिकाओं को इस वर्ष गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।  


शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि इन बालिकाओं को सत्र 2018-19 का गार्गी पुरस्कार समारोह प्रत्येक जिला मुख्यालय एवं पंचायत समिति स्तर पर चार अक्टूबर तक आयोजित कर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।  


उन्होंने बताया कि इस वर्ष एक लाख 23 हजार बालिकाओं को 46 करोड़ आठ लाख रुपए की राशि का वितरण गार्गी पुरस्कार समारोह के तहत किया जाएगा। पुरस्कार की पात्र बालिकाएं पुरस्कार के लिए अपने जिले के माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी के यहां आवेदन कर सकती हैं।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!