नर्सरी दाखिले में दिव्यांग श्रेणी में जागरूकता की कमी से खाली बचीं 1145 सीटें

Edited By pooja,Updated: 28 Dec, 2018 04:27 PM

1145 seats left divya category in nursery admission

नर्सरी दाखिले में 2018-19 कैलेंडर इयर में दिव्यांगों के लिए प्राइवेट स्कूलों में आरक्षित 3 फीसदी सीटें यानि 1400 आरक्षित सीटों पर चार राउंड के ड्रॉ निकलने के बाद भी

नई दिल्ली: नर्सरी दाखिले में 2018-19 कैलेंडर इयर में दिव्यांगों के लिए प्राइवेट स्कूलों में आरक्षित 3 फीसदी सीटें यानि 1400 आरक्षित सीटों पर चार राउंड के ड्रॉ निकलने के बाद भी एक चौथाई से कम सीटें ही भर पायीं हैं। जिसके कारण दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने 1145 खाली सीटों को अगले शैक्षणिक वर्ष में आगे बढ़ाने के लिए कहा है।आपको बता दें कि 3 ड्रॉ होने के बावजूद खाली बची 1268 सीटों पर चौथे ड्रॉ के लिए शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। एक दिन पहले 1268 सीटों के ड्रॉ आयोजित किए गए लेकिन केवल 123 छात्रों ने ही दाखिले की अहर्ता पूरी कर पायी। बड़ी संख्या में खाली होने वाली सीटों के लिए शिक्षा निदेशालय ने आवेदनों की कमी का हवाला दिया। निदेशालय ने बताया कि प्रवेश के नए दौर के दौरान हमें प्राप्त 125 आवेदनों में से 123 उम्मीदवारों को चयनित किया गया। 

 

PunjabKesari
 मेरी दो बेटियां ईडब्ल्यूएस में पढ़ती हैं मगर दोनों के स्कूल अलग-अलग हैं क्या मैं दोनों बेटियों को एक ही स्कूल में पढ़ा सकता हूं?                

 -आरती
अगर क्लास वन से ऊपर पढ़ रहीं हैं आपकी बेटियां तो दोनों को एक ही स्कूल में दाखिल करवाना आसान है। क्योंकि नर्सरी केजी और पहली क्लास के ईडब्ल्यूएस लिस्ट कम्प्यूटर ड्रॉ द्वारा जारी होती है। उस प्रक्रिया में एक ही स्कूल में दाखिला हो पाना सम्भव नहीं है। 

 


-बर्थ सर्टिफिकेट की जगह पर क्या लगाएं?                          
 -अहान

आप मजिस्ट्रेट एफिडेविड लगा सकते हैं। 

 

-ईडब्ल्यूएस के फॉर्म कब तक निकलेंगे ? 
    -गुनगुन

जनवरी के पहले हफ्ते में इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। तभी ईडब्ल्यूएस दाखिले की तारीख पता चल सकेगी। 

 

-सर मैं रेंट पर रहता हूं मेेरे पास जो डॉक्यूमेंट है उनपर दिल्ली का एड्रेस नहीं है मेरे बच्चे का एडमिशन हो सकता है क्या?                                  

-वेदांस

वैलिड एड्रेस प्रूूफ अगर नहीं है तो आप इसी पते पर अपना आधार कार्ड ट्रांसफर करवा लीजिए। उससे आपके बच्चे का दाखिला हो 
सकता है।

सुमित वोहरा                                                                                    
(संस्थापक, नर्सरी एडमिशन 
डॉट कॉम)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!