Edited By bharti,Updated: 07 Jan, 2019 04:46 PM
मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने बताया कि वर्ष ...
नई दिल्ली : मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएई) से संबंधित स्कूलों में बच्चों को शारीरिक दंड दिए जाने के 15 मामलों की शिकायतें आईं और इनको लेकर कार्रवाई भी की गई।
उन्होंने ने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया कि पिछले साल सीबीएसई से संबंधित स्कूलों में शारीरिक दंड की 15 शिकायतें मिलीं और इनमें कार्रवाई सुनिश्चित की गई। राज्य बोर्डों से संबंधित स्कूलों में शारीरिक दंड की शिकायतों से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा, ‘‘राज्य सरकारों के अधिकार क्षेत्र में संचालित स्कूलों के इस तरह के मामलों की जानकारी मंत्रालय द्वारा नहीं रखी जाती।