सरकार 2022 तक 700 और एकलव्य विद्यालय खोलेगी : ओराम

Edited By Sonia Goswami,Updated: 31 Oct, 2018 10:26 AM

700 more eklavya schools by 2022 oram

केंद्रीय मंत्री जुआल ओराम ने कहा कि सरकार 2022 तक देश भर में 700 और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) खोलेगी। ईएमआरएस देश भर में आदिवासियों (अनुसूचित जनजातियों) के लिए केंद्र द्वारा वर्ष 2000 में शुरू की गई आदर्श आवासीय विद्यालय योजना है।

जमशेदपुरः केंद्रीय मंत्री जुआल ओराम ने कहा कि सरकार 2022 तक देश भर में 700 और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) खोलेगी। ईएमआरएस देश भर में आदिवासियों (अनुसूचित जनजातियों) के लिए केंद्र द्वारा वर्ष 2000 में शुरू की गई आदर्श आवासीय विद्यालय योजना है।          

पूर्वी सिंघभूम जिला प्रशासन द्वारा यहां टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की ईएमआरएस संगीत प्रतियोगिता में जनजातीय मामलों के मंत्री ओराम ने कहा कि इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं समेत सभी क्षेत्रों में जनजातीय युवाओं और अन्य के बीच के अवसर के अंतर को पाटना है। मुख्यअतिथि के तौर पर यहां पहुंचे ओराम ने कहा कि अभी देश में 182 एकलव्य विद्यालयों का संचालन हो रहा है और सरकार की योजना 2022 तक 700 और विद्यालय खोलने की है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!