अब आंगनबाड़ी केंद्र सरकार और मनरेगा के बजट से बनाए जाएंगे। सरकार ने यह निर्णय लिया है और आंगनबाड़ी केंद्र सरकार और मनरेगा के बजट से बनाए जाएंगे।
कैथल (महीपाल): अब आंगनबाड़ी केंद्र सरकार और मनरेगा के बजट से बनाए जाएंगे। सरकार ने यह निर्णय लिया है और आंगनबाड़ी केंद्र सरकार और मनरेगा के बजट से बनाए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए जिलों को बजट भी जारी कर दिया है। मनरेगा में कच्चे काम करने के बदले कुछ बजट बाद में पक्के कार्यों पर खर्च करने का प्रावधान है। इसी के तहत 647 आंगनबाड़ी केंद्रों को मनरेगा की ओर से बजट जारी कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिषद के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए सूची जारी की गई है।कैथल में 16, रिवाड़ी में 17, सिरसा में 20, फतेहबाद में 26 और हिसार में 53 आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय और पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए
अलग से बजट दिया गया है।

कैथल जिले के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 1 करोड़ 59 लाख 20 हजार रुपए की राशि अलॉट की है। एक अनागबाड़ी करीब 9 लाख 9 हजार रुपए में बनती है। आधी राशि सरकार और आधी राशि मनरेगा द्वारा दी गई है। सरकार ने 79 लाख 20 हजार रुपए और मनरेगा द्वारा 80 लाख रुपए की राशि दी है। आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय और पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अलग से बजट दिया गया है। शौचालय के लिए 8 लाख और 2 लाख रुपए की राशि दी गई है।

बाक्स
कैथल जिले में 16 बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र : सुरेश रविश जिला परिषद कैथल के डिप्टी सीईओ सुरेश रविश ने बताया कि कैथल जिले में 16 आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे। सरकार ने कैथल जिले के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 1 करोड़ 59 लाख 20 हजार रुपए की राशि अलॉट की है। आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय और पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अलग से बजट दिया गया है। शौचालय के लिए 8 लाख और 2 लाख रुपए की राशि दी गई है।
डीयू: प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन कराने की योजना
NEXT STORY