JEE Main फरवरी सेशन 2021 परीक्षा की 'आंसर की' जारी, ऐसे करें चेक

Edited By rajesh kumar,Updated: 02 Mar, 2021 03:07 PM

answer of jee main february 2021 exam released

जो उम्मीदवार जेईई मेन परीक्षा फरवरी सत्र के उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर जारी होने के साथ उम्मीदवार अगर किसी उत्तर संतुष्ट नहीं हैं, तो आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको प्रति...

एजुकेशन डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन फरवरी 2021 की आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार जेईई मेन परीक्षा फरवरी सत्र के उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। 

दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन
आंसर जारी होने के साथ उम्मीदवार अगर किसी उत्तर संतुष्ट नहीं हैं, तो आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको प्रति सवाल 200 रुपए का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार एक मार्च से लेकर 3 मार्च 2021 शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। आपत्तियों पर अध्ययन करने के बाद ही विभाग एनटीए फाइनल आंसर की तैयार करेगा और इसी के आधार पर परिणाम बनेगा।

उत्तर कुंजी के लिए डायरेक्ट लिंक

जेईई मेन फरवरी 2021 की परीक्षा  23, 24, 25 और 26 फरवरी 2021 को आयोजित हुई थी। देश भर की विभिन्न परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक थी। 

JEE Main 2021: ऐसे चेक करें आंसर की
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर 'प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी चैलेंज फरवरी सत्र 2021' पर क्लिक करें।
नए पेज खुलने पर मांगी गई क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्क्रीन पर जेईई मेन आंसर की प्रदर्शित होगी। इसे डाउनलोड कर लें।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!