शिक्षा में सुधार के लिए याद किए जाएंगे बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक

Edited By Sonia Goswami,Updated: 22 Aug, 2018 12:29 PM

bihar s governor satyalal malik will be remembered for improvement in education

बिहार के राज्‍यपाल सत्यपाल मलिक को जम्मू कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सत्यपाल मलिक को 30 सिंतबर 2017 को बिहार का राज्यपाल बनाया गया था। 11 महीने के छोटे के कार्यकाल के दौरान उन्होंने उच्च शिक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।

पटनाः बिहार के राज्‍यपाल सत्यपाल मलिक को जम्मू कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सत्यपाल मलिक को 30 सिंतबर 2017 को बिहार का राज्यपाल बनाया गया था। 11 महीने के छोटे के कार्यकाल के दौरान उन्होंने उच्च शिक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।

 

सत्यपाल मलिक ने बिहार के यूनिवर्सिटीज में एकेडमिक कैलेंडर लागू कराने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही उनके प्रयास से बिहार में पहली बार बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए का सेंट्रलाइज परीक्षा का आयोजन किया गया,जिसकी काफी प्रशंसा की गई है।  राज्यपाल रहते हुए उन्होंने बिहार के यूनिवर्सिटीज में 35 साल बाद छात्र संघ चुनाव सफलता पूर्वक कराएं। यूनिवर्सिटीज में बॉयोमेट्रिक अटेंडेस शुरु कराने का क्रेडिट भी राज्यपाल सत्यपाल मलिक को जाता है।

 

उच्च शिक्षा में सुधार के अलावा उन्होंने राज्य के कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़ा किए। राज्‍यपाल ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामले को हृदयविदारक और मानवता के लिए कलंक बताया। राज्‍यपाल ने पत्र के माध्‍यम से सीएम को कई सुझाव भी दिए। राज्यपाल ने बालक-बालिका और महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों के निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का सुझाव दिया।


 

इसके अलावा राज्यपाल रहने के दौरान सत्यपाल मलिक ने पूर्व पीएम राजीव गांधी से जुड़ा एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी एक ईमानदार शख्सियत थे। बोफोर्स घोटाले में राजीव गांधी नहीं बल्कि उनके नजदीकी शामिल थे। उन नजदीकी लोगों ने ही राजीव गांधी को फंसा दिया।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!