आप भी रखते हैं गणित में Interest, तो एेसे बनाएं इसमें अपना Career

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Mar, 2018 04:17 PM

career opportunities in mathematics

गणित का नाम आता है ज्यादतर लोगों के पसीने छूटने लगते हैं, लेकिन कुछ लोगों की इसमें बहुत दिलचस्पी होती है। तो यदि आपको भी गणित में दिलचस्पी है तो आपको बता दें कि आप इसमें बहुत अच्छा कॅरियर बना सकते हैं।

गणित का नाम आता है ज्यादतर लोगों के पसीने छूटने लगते हैं, लेकिन कुछ लोगों की इसमें बहुत दिलचस्पी होती है। तो यदि आपको भी गणित में दिलचस्पी है तो आपको बता दें कि आप इसमें बहुत अच्छा कॅरियर बना सकते हैं। 


भारत के पास एक लंबी और प्राचीन गणितीय परंपरा है और यहां कई महान गणितज्ञों ने जन्म लिया। भारतीय गणित के प्राचीन समय में आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त, महावीर, भास्कराचार्य, संगमग्राम के माधव और नीलकण्ठ सोमयाजि जैसे विद्वानों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय गणित में दशमलव संख्या को सबसे पहले दर्ज किया गया था, जिसका आज भी इस्तेमाल होता है। भारतीय गणितज्ञों ने एक अंक के रूप शून्य की अवधारणा का अध्ययन करने के लिए भी सबसे पहले योगदान दिया।


अगर आप भी गणित में महारत हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए कई पाठ्यक्रम चलाए जाते हैं। जिनको आप 12वीं कक्षा पास करने के कर सकते हैं। देश के कई संस्थानों में गणित की शिक्षा दी जाती है। यहां आपको बीएससी डिग्री या इंटीग्रेटेड एमएससी डिग्री या बीएस डिग्री या इंटीग्रेटेड एमएस डिग्री चुनने का अवसर मिलता है। कोर्स करने के बाद आप एक गणितज्ञ, बीमांकिक, शिक्षक और स्टेटिस्टिशियन के पद पर कार्य कर सकते हैं। विज्ञान से संबंधित कॅरियर बनाने के लिए गणित में योग्य होना बहुत जरूरी है। वहीं कम्प्यूटर इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर साइंस के पद पर कार्य करने के लिए गणित में डिग्री होना भी अनिवार्य है। 


इन जगहों पर मिल सकता है मौका
फाइनैंशियल सर्विस कंपनी, रिसर्च लैब ऑफ मल्टीनेशनल कंपनी और अन्य कपनियां तेजी से भारतीय गणितज्ञों की नियुक्ति कर रही हैं। जो छात्र गणित में पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं उनके लिए इन कंपनियों में नौकरी के अच्छे अवसर हैं। 


बड़े मौके 
वहीं स्पेस रिसर्च (इसरो), डिफेंस रिसर्च (डीआरडीओ), एरोनॉटिकल रिसर्च (नाल) में सरकारी विभागों का काम होता है। यहां सभी मैथमैटिशियन उनकी प्रमुख समस्याओं को सुलझाते हैं। फाइनैंशियल मैथमैटिक्स एक अन्य क्षेत्र है, जहां अच्छे वेतन वाली नौकरी पा सकते हैं। 


मल्टीनेशनल कंपनियां
कम्प्यूटर में दक्ष छात्रों के लिए आईबीएम और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी के रिसर्च डिपार्टमेंट में कॅरियर बनाने के अच्छे मौके हैं। यहां वे एक आकर्षक वेतन पा सकते हैं। एक मैथेमेटिशियन के लिए अकेडमी में कॅरियर बनाने के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अवसरों की कोई कमी नहीं है। 


बन सकते हैं साइंटिस्ट 
गूगल, आईबीएम, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां मैथमैटिशियन और कम्प्यूटर साइंटिस्ट की नियुक्ति करने के लिए जानी जाती हैं। डिमांड में रहते देश में इन टेक्नोलॉजी कंपनियों की स्थापना की वजह से मैथमैटिक्स में माहिर छात्रों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इंडिपेंडेंट नॉलेज प्रोसेस आउटसोर्सिंग कंपनियों और बड़ी आईटी कंपनियों में ग्रेजुएट होने के साथ-साथ मैथमेटिक्स में दक्ष लोगों की काफी मांग है। 


ये कोर्स हैं उपलब्ध  
-  बीए (3 साल)
-  बीए-ऑनर्स (3 साल)
-  बीएससी (3 साल)
-  बी.मैथ (3 साल)
-  बीटेक (4 साल)
-  इंटीग्रेटेड बीएससी-बीएड (4 साल)
-  बीएस (4 साल)
-  इंटीग्रेटेड एमएससी/एमएस (5 साल)
-  एमए/एमएससी (2 साल)
-  एम.मैथ (2 साल)
-  एमटेक (2 साल)
-  इंटीग्रेटेड एमएससी-पीएचडी
-  पीएचड


प्रमुख संस्थान से करें मैथ में बैचलर डिग्री

इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई), बेंग्लुरु : यहां से आप बी.मैथ डिग्री हासिल कर सकते हैं। इस संस्थान में दाखिले के लिए पहले स्क्रीनिंग टेस्ट देना पड़ता है। 


चेन्नई मैथमैटिकल इंस्टीट्यूट (सीएमआई), चेन्नई : सीएमआई से आप मैथ और कम्प्यूटर साइंस में बीएससी डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। यह संस्थान लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद दाखिला देता है। 


मैथ में बीएससी 
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), कानपुर : यहां दाखिला लेने के लिए पहले आईआईटी जेईई देना होता है। 


इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी), बेंग्लुरु : इस संस्थान में दाखिले के लिए आईआईटी जेईई और एआईइइइ का आयोजन किया जाता है। 
मैथ में मास्टर डिग्री


चेन्नई मैथमैटिकल इंस्टीट्यूट (सीएमआई), चेन्नई : यहां मई के अंतिम दिनों में एडमिशन टेस्ट का आयोजन होता है। 


इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई), नई दिल्ली : यहां भी एडमिशन टेस्ट द्वारा प्रवेश मिलता है। 

यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद : यहां लिखित परीक्षा और इंटरव्यू द्वारा दाखिला होता है।

 
एमएससी-पीएचडी यहां से कर सकते हैं- 
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फन्डामेन्टल रिसर्च (टीआईएफआर), मुंबई
इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंस (आईएमएससी), चेन्नई
हरीश चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट (एचआरआई), इलाहाबाद
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!