Edited By pooja,Updated: 24 Nov, 2018 03:41 PM
देश की सबसे बड़ी MBA प्रवेश परीक्षा ''कॉमन एडमिशन टेस्ट 2018'' यानी कैट परीक्षा कल होने जा रही है। इंडियन इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट (IIM), कोलकाता कैट
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी MBA प्रवेश परीक्षा 'कॉमन एडमिशन टेस्ट 2018' यानी कैट परीक्षा कल होने जा रही है। इंडियन इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट (IIM), कोलकाता कैट परीक्षा का आयोजन कर रहा है। बता दें, इस साल कैट परीक्षा दो सत्रों में 147 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय तीन घंटे का होगा। इस परीक्षा का रिजल्ट अगले साल जनवरी के दूसरे हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार परीक्षा में 2.41 लाख अभियार्थी बैठने वाले हैं।
आइए जानते हैं परीक्षा के जुड़ी अहम बातें...
पहला सत्र: सुबह 7:30 बजे रिपोर्टिंग टाइम है वहीं लास्ट एंट्री सुबह 8:45 तक होगी।
दूसरा सत्र: दोपहर 1 बजे रिपोर्टिंग टाइम है वहीं लास्ट एंट्री सुबह 2:15 तक होगी।
परीक्षा का समय
पहला सत्र: सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
दूसरा सत्र: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक
इन सेक्शन में से आएंगे CAT 2018 के सवाल
- वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कंप्रीहेंशन
- डाटा इंटरप्रिटेशन
- लॉजिकल रीजनिंग
- क्वांटेटिव एबिलिटी
परीक्षा केंद्र में जाने से पहले जान लें जरूरी नियम
1. फोटो आईडी कार्ड- कैट एडमिट कार्ड के साथ अपना ऑरिजनल फोटो आईडी कार्ड भी लेकर जाएं।
2. जैकेट, जूते, मेटल जूलरी के साथ परीक्षा केंद्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अगर किसी उम्मीदवार को इसके साथ देखा गया तो इन्हें तत्काल उतरवा दिया जाएगा।
3. कैट उम्मीदवारों को लैब में कोई स्टेशनरी आइटम ले जाने नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में रफ कैलकुलेशन के लिए एक राइटिंग पैड और एक पैन दिया जाएगा।
4. उम्मीदवार परीक्षा के दौरान की-बोर्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। MCQs और non-MCQ सवालों के लिए माउस का इस्तेमाल करें।
5. तीन घंटे की परीक्षा के दौरान बायो-ब्रेक नहीं दिया जाएगा। मेडिकल कारणों से बायो-ब्रेक दिया जा सकता है।
6. राइटिंग पैड से पेज न फाड़ें। सभी राइटिंग पैड वापस करने होंगे।
7. किसी भी उम्मीदवार को टेस्ट लैब या कंसोल के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
8. सुबह की शिफ्ट का एग्जाम 9:00 AM to 12:00 PM के बीच होगा। रिपोर्टिंग टाइम 7:30 AM है। 8:45 AM तक प्रवेश दिया जाएगा।
वहीं शाम की शिफ्ट का एग्जाम 2:30 PM to 5:30 PM के बीच होगा। रिपोर्टिंग टाइम 1:00 PM होगा। 2:15 PM तक प्रवेश दिया जाएगा।
9. उम्मीदवारों को अपना परीक्षा केंद्र ढूंढने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एडमिट कार्ड के इलेक्ट्रॉनिक वर्जन पर गूगल मैप का लिंक इंबीड किया गया है। आप इसकी मदद ले सकते हैं।