CBSE.: कोड वर्ड आधारित पेपर प्रणाली लागू करने की योजना

Edited By Sonia Goswami,Updated: 21 Jul, 2018 10:30 AM

cbse scheme for implementing code word based paper

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) आगामी बोर्ड परीक्षाओं से इन्क्रिप्टेड (कोड वर्ड आधारित) पेपर प्रणाली लागू करने की योजना पर विचार कर रहा है।

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) आगामी बोर्ड परीक्षाओं से इन्क्रिप्टेड (कोड वर्ड आधारित) पेपर प्रणाली लागू करने की योजना पर विचार कर रहा है।  इस प्रणाली के तहत परीक्षा केंद्रों में ई-मेल के जरिए प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे, जो परीक्षा से कुछ घंटे पहले पासवर्ड के जरिए डाऊनलोड हो सकेंगे। इन्हें परीक्षा केंद्र में ही प्रिंट तथा फोटोस्टेट करवाकर परीक्षार्थियों को वितरित किया जाएगा। पेपर लीक की घटनाओं के बाद सी.बी.एस.ई. इस प्रणाली को भविष्य के लिए अहम मान रहा है।

सी.बी.एस.ई. ने बीते दिनों कंपार्टमैंट परीक्षा में इन्क्रिप्टेड पेपर प्रणाली को पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर लागू किया था। पायलट प्रोजैक्ट सफल रहा है। इस प्रणाली को आगामी बोर्ड परीक्षाओं से लागू करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इससे पहले परीक्षा केंद्रों (स्कूलों) में उपलब्ध सुविधाओं का सर्वे किया जाएगा। 
- अनुराग त्रिपाठी, सचिव (सी.बी.एस.ई.)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!