Edited By rajesh kumar,Updated: 13 Mar, 2021 02:51 PM
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने मेन परीक्षा में भाग लेना है, वे वेबसाइट psc.cg.gov.in से परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एजुकेशन डेस्क: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने मेन परीक्षा में भाग लेना है, वे वेबसाइट psc.cg.gov.in से परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सिविल जज मेन परीक्षा 22 मार्च 2021 को आयोजित की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32 पदों को भरा जाएगा। इनमें से जनरल कैटेगरी के 13 पद, ओबोसी 05 पद, एससी 04 और एसटी के 10 पद आरक्षित है। सिविल जज मेन परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
इन स्टेप्स से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर सिविल जज एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि को भरकर सबमिट करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलेगा। इसे डाउनलोड कर लें।