UAE में सह शिक्षा को दिया जाएगा बढ़ावा

Edited By Sonia Goswami,Updated: 22 Sep, 2018 04:08 PM

co education in uae helps to develop healthy gender ties

संयुक्त अरब अमीरात के सभी सरकारी स्कूलों में अब 5 से 6 वर्ष के बच्चों को  सितंबर में शुरू हुए  अकादमिक वर्ष से ग्रेड 1 में लड़कों और लड़कियों को एक साथ पढ़ने को लेकर बढ़ावा दिया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय (एमओई) अनुसार यह प्रमुख नीति परिवर्तन सालाना...

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात के सभी सरकारी स्कूलों में अब 5 से 6 वर्ष के बच्चों को  सितंबर में शुरू हुए  अकादमिक वर्ष से ग्रेड 1 में लड़कों और लड़कियों को एक साथ पढ़ने को लेकर बढ़ावा दिया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय (एमओई) अनुसार यह प्रमुख नीति परिवर्तन सालाना आधार पर सभी सार्वजनिक स्कूलों में अन्य ग्रेडों में अपग्रेड कर दिया जाएगा।  नई रणनीति अगले शैक्षिक वर्ष ग्रेड 2 में शामिल होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक कि मिश्रित वर्ग ग्रेड 4 तक संचालन में न हों।

ज्ञात रहे कि संयुक्त अरब अमीरात के कई निजी स्कूलों में कोएड कक्षाएं हैं लेकिन सरकारी स्कूलों में लड़के और लड़कियों को अलग पढ़ाया जा रहा है। जमीला बिंट सालेम अल मुहैरी,लोक शिक्षा राज्य मंत्री, ने खलीज टाइम्स को बताया कि मंत्रालय ने कक्षा के माहौल में सुधार और विद्यार्थियों के सामाजिककरण को बढ़ावा देने के लिए सह-शिक्षा प्रणाली की शुरुआत की है।


उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि अगर किंडरगार्टन में लड़कियां और लड़के एक साथ पढ़ते हैं तो वे एक-दूसरे को बेहतर समझेंगे कि कैसे कक्षा के काम करना,एक दूसरे की मदद करना है।  अल मुहैरी ने कहा कि दुनिया भर में किए सभी शोध इंगित करते हैं कि कक्षा में अलगाव लड़कों या लड़कियों का पक्ष नहीं लेता,यही कारण है कि मंत्रालय सार्वजनिक स्कूलों में सह-शिक्षा की कोशिश कर रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!