Edited By pooja,Updated: 17 Aug, 2018 03:22 PM
बड़े-बुजुर्ग हमेशा बचपन में एक बात जरूर सिखाते थे कि सुबह उठते ही न्यूजपेपर जरूर पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से देश-दुनिया और आस-पास में हो रही घटनाओं की जानकारी मिलती है।
नई दिल्ली: बड़े-बुजुर्ग हमेशा बचपन में एक बात जरूर सिखाते थे कि सुबह उठते ही न्यूजपेपर जरूर पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से देश-दुनिया और आस-पास में हो रही घटनाओं की जानकारी मिलती है। इसका फायदा हमें कॉम्पटीटिव व अन्य एग्जाम में भी मिलता है।
-जनरल नॉलेज अपडेट
यदि आप रोजाना न्यूज पेपर पढते हैं तो आप करंट अफेयर्स के कई और जानकारियों से भी अपडेट रहेंगे। जो आप के लिए हर लिहाज से फायदेमंद साबित होगा।
-लैंग्वेज में सुधार
अब इस बात में तो कोई शक नहीं कि सिर्फ अच्छे रीडर्स ही अच्छे लीडर्स हो सकते हैं। अखबार को लगातार पढ़ने से आप अपने लैंग्वेज स्किल में इंप्रूवमेंट को महसूस कर सकेंगे। साथ ही आपकी डिक्शनरी में इंप्रूवमेंट होगा।
-ग्रुप डिस्कशन में मदद
अगर आपने पढ़ा होगा तो ही आप डिस्कशन का बाग बन सकते हैं। स्टूडेंट्स सेल्फ स्टडी के बाद ग्रुप डिस्कशन से ही निखरते हैं। वे अपनी बातों को बिना किसी हिचकिचाहट के कहीं भी रखने में सहज होते हैं।