Edited By pooja,Updated: 28 Sep, 2018 12:00 PM
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के पदाधिकारी अपनी विभिन्न मांगों व परेशानियों को लेकर डीयू डीन से मिले।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के पदाधिकारी अपनी विभिन्न मांगों व परेशानियों को लेकर डीयू डीन से मिले।
इस दौरान डूसू पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय व कॉलेज प्रशासन के कार्यक्षेत्र को विद्यार्थियों के बीच स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने छात्रों को विभिन्न मुद्दों पर प्रशासन की ओर से भटकाए जाने की समस्या को भी डीन के सामने रखा। डूसू उपाध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों को विभिन्न विषयों पर सही जानकारी नहीं देते। साथ ही विषय को अपने कार्यक्षेत्र से बाहर बताते हुए विद्यार्थी को विश्वविद्यालय प्रशासन के पास भेज देते हैं और छात्र जानकारी के अभाव में विश्वविद्यालय परिसर में भटकते रहते हैं।