Edited By Sonia Goswami,Updated: 29 Oct, 2018 09:26 AM
मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि समाज और देश में शांति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा सबसे सशक्त साधन है।
नई दिल्लीः मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि समाज और देश में शांति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा सबसे सशक्त साधन है। ‘इंडिया आइडियाज कॉनक्लेव’ में यहां केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत की ‘‘सबसे बड़ी गलतियों में से एक’’ ब्रिटिश शासन की शिक्षा प्रणाली को अपनाना था।
उन्होंने कहा, ‘‘व्यक्तिगत, सामाजिक और राष्ट्रीय शांति सुनिश्चित करने में शिक्षा की सबसे बड़ी भूमिका है।’’ सिंह ने कहा कि ‘संस्कार’ और सार्वभौमिक मूल्यों से रहित शिक्षा प्रणाली समाज और देश में शांति सुनिश्चित नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सबसे बड़ी गलती धर्म के आधार पर बंटवारा, भाषायी आधार पर राज्यों को अलग करना, राज्यों को जातियों में बांटना और लॉर्ड मैकाले की शिक्षा प्रणाली को अपनाना हमारी सबसे बड़ी गलतियां थीं।’’