महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा जरूरी : मुर्मू

Edited By ,Updated: 09 Mar, 2017 05:17 PM

education needed to empower women  murmu

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए आज कहा कि महिलायें यदि शिक्षित हो जायें तो उनसे जुड़ी बहुत सारी समस्यायें ...

रांची : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए आज कहा कि महिलायें यदि शिक्षित हो जायें तो उनसे जुड़ी बहुत सारी समस्यायें स्वत: समाप्त हो जायेंगी।   श्रीमति मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यहां आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, Þमान- सम्मान मांगने से नहीं मिलता है। महिलायें अपने आप को सक्षम, सबल एवं शिक्षित बनायें ताकि लोग सम्मान देने के लिये मजबूर हो जायें। यदि महिलायें शिक्षित हो जायें तो उनसें जुड़ी बहुत सारी समस्यायें स्वत: समाप्त हो जायेंगी।  राज्यपाल ने कहा कि डायन प्रथा अशिक्षा के कारण ही है। पुलिस सभी को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकती है।

महिलाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी। उन्हें अदंर से खुद को इतना मजबूत बनाना होगा कि कोई उन पर बुरी नजर नहीं रख सके। उन्होंने कहा कि आज जो महिलायें शिक्षित और जागरूक बन चुकी हैं उन्हें निरक्षर और पिछड़ी महिला बहनों की सहायता करते हुये उन्हें शिक्षित और जागरुक बनाना होगा क्योंकि दूसरों की सहायता करने में जो सुख मिलता है वह सुख कहीं और नहीं मिल सकता है। वहीं, महिला दिवस पर आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार महिलाओं के विकास के लिए कृतसंकल्पित है। प्रदेश के हर गांव में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना है। झारखंड राज्य के भविष्य का सपना तभी साकार हो सकता है जब महिलाओं को शिक्षित करने के साथ ही पूरा अधिकार दिया जाए।
    
 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!