चटपटी मसालेदार एग करी खाने में लाजवाब

Edited By Sonia Goswami,Updated: 04 Sep, 2018 04:11 PM

सिंपल एग करी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन शाही एग करी की तो बात ही अलग है। यह चटपटी मसालेदार एग करी खाने में बहुत ही लाजवाब होती है। इसे बनाना बहुत ही असान है।

सिंपल एग करी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन शाही एग करी की तो बात ही अलग है। यह चटपटी मसालेदार एग करी खाने में बहुत ही लाजवाब होती है। इसे बनाना बहुत ही असान है। 

सामग्री
पानी - 800 मिलीलीटर
अंडे - 6
तेल - 1 1/2 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
तेल - 40 मिलीलीटर
हरी मिर्च - 1 चम्मच
तेज पत्ता - 1
सूखी लाल मिर्च - 2
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 180 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 250 ग्राम
हल्दी - 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
पानी - 320 मिलीलीटर
सूखी मेथी - 1 चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक पैन में 800 मिलीलीटर पानी गर्म करें। इसमें 5 अंडे उबालें।
2. ठंडे होने पर अंडे का छिलका उतार दें। 
3. एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें 1/2 चम्मच हल्दी मिलाएं।
4. 1/2 चम्मच नमक मिलाएं। अब, उबले हुए अंडे  मिलाएं।
5. मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
6. एक अन्य पैन में 40 मिलीलीटर तेल गर्म करें, हरी मिर्च,तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च डालें।
7.  अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें।
8. फिर प्याज भूनें और टमाटर प्यूरी मिलाएं।
9. मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
10. 1/2 चम्मच हल्दी मिलाएं। 1 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाऊडर  मिलाएं।
11. फिर 320 मिलीलीटर पानी डालकर उबालें।
12. 1 चम्मच सूखी मेथी  मिलाएं। अब पके हुए अंडे मिलाएं।
13. कम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
14. धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
15.  रोटी या नान के साथ सर्व करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!