13 विषयों की PHd के लिए  25 जुलाई को होगा एंट्रेस टेस्ट

Edited By Sonia Goswami,Updated: 24 Jul, 2018 11:26 AM

entry test for 13 subjects will be done on july 25 for phd

डॉ. बीआर अंबेदकर नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी में 25 जुलाई को 13 विषयों की पीएचडी के लिए एंट्रेस टेस्ट होगा।

जालंधरः डॉ. बीआर अंबेदकर नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी में 25 जुलाई को 13 विषयों की पीएचडी के लिए एंट्रेस टेस्ट होगा। शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का 26 और 27 जुलाई को इंटरेक्शन और प्रेजेंटेशन होगा। एंट्रेस और इंटरव्यू के मार्क्स के आधार पर पीएचडी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आएगा। 

 

डायरेक्टर डॉ. ललित अवस्थी ने बताया कि कैंडिडेट्स को जिन टॉपिक पर रिसर्च करनी है, उससे संबंधित पावर पॉइंट प्रैजेंटेशन लाएं। पीपीटी दस मिनट की होगी। इंटरेक्शन और प्रेजेंटेशन के समय पर अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स जरूर लेकर पहुंचें। 

 

ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट्स जरूरी 
माइग्रेशन सर्टीफिकेट करेक्टर सर्टीफिकेट मैडीकल फिटनेस सर्टीफिकेट - ये चीफ मैडीकल अफसर, सीनियर
मैडीकल अफसर और सरकारी अस्पताल के मैडीकल अफसर द्वारा ही जारी किया गया होना चाहिए। 
गैप सर्टीफिकेट दो पासपोर्ट साइज व एक स्टैंप साइज फोटोग्राफ। 

26 जुलाई को होने वाली इंटरेक्शन
10 बजे मैथ्स सिविल इंजीनियरिंग विभाग का न्यू कांफ्रेंस रूम,ग्राऊंड फ्लोर 
10.30 हृयूमेनिटीज एंड मैनेजमेंट सिविल इंजीनियरिंग विभाग का न्यू कांफ्रेंस रूम, ग्राऊंड फ्लोर 
11 बजे कैमीकल इंजीनियरिंग सिविल इंजीनियरिंग विभाग का न्यू कांफ्रेंस रूम, ग्राऊंड फ्लोर 
12.30 बजे सिविल इंजीनियरिंग सिविल इंजीनियरिंग विभाग का न्यू कांफ्रेंस रूम, ग्राऊंड फ्लोर 
10 बजे इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग का कांफ्रेंस रूम ग्राऊंड फ्लोर 
 2.30 बजे केमिस्ट्री इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग का कांफ्रेंस रूम, ग्राऊंड फ्लोर 

27 जुलाई को इंटरेक्शन का शेड्यूल
 10 बजे फिजिक्स आईटी बिल्डिंग ग्राऊंड फ्लोर 
 11.30 बजे कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग आईटी बिल्डिंग, ग्राऊंड फ्लोर 
 10 बजे इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग मैकेनिकल इंजी विभाग का कांफ्रेंस रूम 
 2.30 बजे मैकेनिकल इंजीनियरिंग मैकेनिकल इंजी विभाग का कांफ्रेंस रूम 
 10 बजे टैक्सटाइल टेक्नोलॉजी सिविल इंजीनियरिंग विभाग का न्यू कांफ्रेंस रूम, ग्राऊंड फ्लोर 
 10.30 बजे बायो टेक्नोलॉजी सिविल इंजीनियरिंग विभाग का न्यू कांफ्रेंस रूम, ग्राऊंड फ्लोर 
 11.30 बजे इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजी सिविल इंजीनियरिंग विभाग का न्यू कांफ्रेंस रूम, ग्राऊंड फ्लोर 

इन डाक्यूमेंटस की कॉपी साथ लाएं
1. एज प्रूफ के लिए 10वीं का सर्टीफिकेट 
2. 12वीं की डिटेल्ड मार्क्सशीट 
3. क्वालीफाइंग परीक्षा की डीएमसी 
4. डिग्री या प्रोविजनल सर्टीफिकेट 
5. रिजल्ट अवेटिंग सर्टीफिकेट 
6. कैटेगरी सर्टीफिकेट 1 अप्रैल 2018 के बाद इशू होना चाहिए। 
7. ओबीसी कैटेगरी के लिए - डिक्लेरेशन ऑफ नॉन करीमी लेयर 
8. गेट या यूजीसी नेट का स्कोर कार्ड 
9. स्पांसरशिप सर्टीफिकेट या फिर एक्सपीरियंस सर्टीफिकेट 
10. रिसर्च पब्लिकेशंस की कॉपी 
11. जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लेट सब्मिशन के लिए डिक्लेरेशन   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!