सामाजिक कार्यों के लिए हर वर्ग आगे आए : श्री विजय चोपड़ा

Edited By pooja,Updated: 21 Aug, 2018 10:41 AM

every section came forward for social work mr vijay chopra

पंजाब केसरी ग्रुप के प्रधान संपादक पद्मश्री श्री विजय कुमार चोपड़ा ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को उन्नत भारत सेवा श्री अवार्ड से सम्मानित किया।

नई दिल्ली: पंजाब केसरी ग्रुप के प्रधान संपादक पद्मश्री श्री विजय कुमार चोपड़ा ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को उन्नत भारत सेवा श्री अवार्ड से सम्मानित किया। 

माता मंतारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित समारोह में विकास, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को विभिन्न श्रेणी के पुरस्कारों से नवाजा गया। इसमें करनाल को सबसे अधिक अवार्ड मिले।  इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार चोपड़ा ने कहा कि उन्नत संगठन सामाजिक कार्य में अहम योगदान दे रहा है। संगठन ने समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया है। ये पुरस्कार पिछले 21 वर्षों से दिया जा  रहा है और हम 15वें पुरस्कार सम्मेलन में पुरस्कृत करने आए हैं। श्री चोपड़ा ने कहा कि समाज में हर वर्ग को सामाजिक कार्यों में भाग लेना चाहिए, भले ही वो छोटा ही क्यों न हो। उन्होंने बताया कि पंजाब केसरी समूह की ओर से महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्रों में हमने इस बार 35 गांवों को गोद लिया है। इसमें हमारे साथ ईसाई मिशनरी मिलकर काम करेगी। श्री चोपड़ा ने कहा कि पंजाब केसरी समूह पिछड़े क्षेत्रों एवं गांवों का भविष्य संवारने के लिए आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उन्नत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत प्रेम ने की। जबकि, विशिष्ट अतिथि के रूप में भिवानी के सांसद धर्मवीर, रिटायर्ड जज कैलाश गंभीर व सुरेश जैन मौजूद रहे। 

 सांसद धर्मवीर ने कहा की उन्नत संगठन के नेतृत्व में राष्ट्रीय किसान संघ राष्ट्रीय पत्रकार संगठन मिलकर जो कार्य कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है। समाज की भलाई के लिए किए जाने वाला काम भी पुण्य के बराबर है। संगठन इसको बखूबी निभा रहा है। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति के शानदार गीत प्रस्तुत किए। युवाओं की टीम ने भी वंदेमातरम गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इन प्रतिभागी छात्रों को पार्टी की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत प्रेम ने कहा कि संगठन लगातार समाज की भलाई के काम कर रहा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए संगठन ने आदिवासी क्षेत्रों के भी कई गांव गोद लिए हैं। जहां सरकार व प्रशासन की मदद से बुनियादी कार्य कराए जाएंगे ताकि वहां के लोग भी मुख्यधारा में जीना सीख सकें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!